
10 June 2026 Ka Rashifal: 10 जून 2026 बुधवार को ज्येष्ठ अधिक मास की दशमी तिथि दिन भर रहेगी। इस तिथि के स्वामी स्वयं यमराज हैं। इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 शुभ व लुंब और उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इन योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा बीतेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों के होंगे बुरे हाल-सेहत और संतान से रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग आज धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। ऑफिस में आपके कामकाज पर अधिकारियों की नजर रहेगी।भावुक होकर लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
शुक्र ने बदली राशि, 3 राशियों को हो सकती है धन हानि-भूलकर न करें इन्वेस्टमेंट
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी सलाह और अनुभव का लोग सम्मान करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
संपत्ति संबंधी मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। काफी समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बिजनेस की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कार्य करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है। कुछ जिम्मेदारियां अपेक्षा से अधिक मेहनत मांगेंगी।
मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में कार्य का बोझ बढ़ सकता है और अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
नौकरी में बदलाव का निर्णय जल्दबाजी में न लें। धन संबंधी मामलों में समझदारी दिखाएं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात आपके मन को विचलित कर सकती है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।
परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। अपने कार्यों पर स्वयं ध्यान देना अधिक लाभकारी रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
भूमि, भवन या अन्य किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
नौकरी में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक यात्राओं से बचना आपके हित में रहेगा। नई नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें।
सरकारी कामों में लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। काम में मन कम लगेगा। खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। व्यापार में नए प्रयोग करने से फिलहाल बचना बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।
नौकरी से जुड़ी गुड न्यूज मिलने की संभावना है। आप दूसरों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। अधिकांश काम बिना किसी बड़ी बाधा के पूरे हो सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों में कुछ खटास आने की आशंका है। जमा पूंजी किसी जरूरी काम में खर्च हो सकता है। बच्चों के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
इनकम में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।