
DOB Numerology: आपकी डेट ऑफ बर्थ सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि आपके जीवन का आईना हैं। जन्म तारीख से किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कईं बातों के बारे में जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष में माना जाता है कि व्यक्ति की जन्मतिथि उसके नेचर, फ्यूचर और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालती है। जन्म तारीख से भी ये भी जान सकते हैं कि किस डेट पर जन्मे लोग सबसे ज्यादा धनवान बन सकते हैं। आगे जानिए कुछ ऐसी ही डेट्स की बारे में…
ये भी पढ़ें-
नाम के अक्षरों में छिपा है पैसा-प्यार और सक्सेस का राज, जानें कितने लकी हैं आप?
महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। ये अंक सूर्य से संबंधित है, इसलिए इन डे्टस पर जन्मे लोगों की लीडरशिप काफी अच्छी मानी जाती है। ये अपने दम पर पैसा कमाते हैं और रिस्क लेने से भी बिल्कुल नहीं घबराते। इनकी यही बात इन्हें करियर और बिजनेस में सफलता दिलाते हैं। मूलांक वाले लोग समय के साथ धनवान होते चले जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
पैसा नहीं टिकता? ये 4 रत्न बढ़ा सकते हैं आपका बैंक बैलेंस
5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस अंक का स्वामी बुध है जो वाणी, बुद्धि और बिजनेस का कारक है। न्यूमरोलॉजी की मानें तो इस मूलांक वाले लोग तेज दिमाग, कम्युनिकेशन स्किल और बिजनेस की समझ के लिए जाने जाते हैं। ये बिजेनस से काफी पैसा कमाते हैं। शेयर बाजार और अन्य तरह के इन्वेस्टमेंट में भी इन्हें अच्छा-खासा लाभ होता है।
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ही वो ग्रह है जो पैसा व अन्य तरह की सुख-सुविधाओं का कारक है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। कई बार इन्हें कला, मनोरंजन, फैशन और लग्जरी से जुड़े क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलती है।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस अंक के स्वामी शनिदेव हैं। इस मूलांक वाले लोगों को जीवन में सफलता धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन जब मिलती है तो वह लंबे समय तक टिकी रहती है। ये लोग जिस भी फील्ड में काम करते हैं, उसमें ही बड़ा पैसा कमाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।