
Gemstone Astrology: कुछ लोग मेहनत तो खून करते हैं और उनकी कमाई भी अच्छी-खासी होती है लेकिन इसके बाद भी उनके पास पैसा नहीं टिकता। इसके पीछे ग्रह दोष भी एक कारण हो सकता है। धन, संपत्ति देने वाले ग्रह अगर कमजोर हो तो ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लेकर विशेष रत्न पहने जाएं तो पैसा टिकने लगता है और बचत भी होने लगती है। जानें ऐसी ही 4 रत्नों के बारे में…
ये भी पढ़ें-
करियर में नहीं मिल रही सफलता? ये 4 रत्न बदल सकते हैं किस्मत
पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। इसे पैसा, ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना गया है। यदि कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में हो तो पुखराज पहनने से ये शुभ फल देने लगता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। यह रत्न इन्वेस्टमेंट, करियर और बिजनेस में शुभ परिणाम देने वाला माना गया है।
ये भी पढ़ें-
पन्ना पहनने के बाद दिखें ये 5 संकेत, समझें शुरू हो गए अच्छे दिन
पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। बुध ग्रह को बिजनेस और बुद्धि का कारक माना जाता है। जिन लोगों का पैसा व्यापार में अटक जाता है या बार-बार नुकसान होता है उन्हें ज्योतिषी से सलाह लेकर पन्ना पहनना चाहिए। यह रत्न बिजनेस में फायदा और सफलता दिलाता है।
माणिक्य सूर्य ग्रह का रत्न है। इसे रूबी भी कहते हैं। जब व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है तो वह आर्थिक अवसरों का लाभ नहीं उठा पाता। माणिक्य पहनने से निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है और बिजनेस में सफलता भी प्राप्त होती है।
ओपल शुक्र ग्रह का रत्न है। शुक्र को धन, वैभव और ऐशो-आराम दिलाने वाला ग्रह माना गया है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो ओपल पहनना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी बेहतर होती है।
कोई भी रत्न बिना ज्योतिषी की सलाह के नहीं पहनना चाहिए। हर व्यक्ति की ग्रह स्थिति अलग होती है, इसलिए एक ही रत्न सभी लोगों के लिए लाभकारी नहीं होता। सही परामर्श लेने के बाद ही रत्न धारण करें तभी उसके शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।