Laptop Vastu Tips: लैपटॉप पर काम करते समय न करें ये 5 गलतियां, रूक सकता है प्रमोशन

Published : Jun 08, 2026, 10:29 AM IST
Laptop Vastu Tips

सार

Laptop Direction Vastu: वास्तु के अनुसार लैपटॉप पर काम करते समय किस दिशा में बैठना सबसे शुभ माना जाता है? क्या बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप चलाना करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है? लैपटॉप के सामने खिड़की या दरवाजा होना क्यों सही नहीं माना जाता? 

Laptop Wallpaper Vastu: आज के समय में लोग घर बैठे ही लैपटॉप की मदद से अपना काम पूरा कर लेते हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि आज के समय में लैपटॉप नौकरी, बिजनेस और पढ़ाई का अहम हिस्सा बन चुका है तो गलत नहीं होगा। लेकिन लैपटॉप पर काम करते समय वास्तु नियमों का पालन करना भी जरूरी है नहीं तो आपके करियर पर इसका निगेटिव असर भी हो सकता है। आगे जानिए लैपटॉप पर काम करते समय किन 5 बातों का ध्यान रखें…

ये भी पढ़ें-
करियर में नहीं मिल रही सफलता? ये 4 रत्न बदल सकते हैं किस्मत

किस दिशा में बैठकर लैपटॉप पर करें काम?

वास्तु विद्वानों की मानें तो लैपटॉप पर काम करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में बैठकर काम करने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और मन एकाग्र होता है। इसके विपरीत दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके लंबे समय तक काम नहीं करना चाहिए। इससे काम में मन नहीं लगता।

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं?

बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप न चलाएं

कुछ लोग अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिस्तर पर बैठकर घंटों लैपटॉप पर काम करते हैं, ये तरीका बिल्कुल गलत है। वास्तु के अनुसार बिस्तर पर बैठकर काम करना सही नहीं है, इससे एनर्जी का लॉस होता है और वर्क परफॉरमेंस पर भी गलत असर होता है।

अव्यवस्थित डेस्क पर काम करना

अगर आप डेस्क पर रखकर लैपटॉप पर काम करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि डेस्क पर अनावश्यक चीजें न रखी हों। इसे निगेटिव एनर्जी का कारण माना जाता है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित वर्क प्लेस मन को शांत रखता है और काम में फोकस बढ़ाने में मदद करता है।

लैपटॉप के सामने न हो खिड़की-दरवाजा

वास्तु के अनुसार लैपटॉप पर काम करते समय सामने की ओर खुला दरवाजा या बड़ी खिड़की नहीं होनी चाहिए। इससे मन बार-बार काम से भटकता है और फोकस में कमी आती है। बेहतर हो कि काम करते समय सामने दीवार हो। इससे काम में मन लगा रहेगा।

लैपटॉप में लगाएं खास वॉलपेपर

लैपटॉप का वॉलपेपर भी बहुत खास होता है। कोशिश करें ये वॉलपेपर सुंदर और मनमोहक हो या धार्मिक वॉलपेपर भी आप अपने लेपटॉप पर लगा सकते हैं। लैपटॉप में अनावश्यक चीजें न रखें। यदि लैपटॉप की स्क्रीन टूटी हुई है, तो उसे जल्द ठीक कराएं या बदल दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

नाम के अक्षरों में छिपा है पैसा-प्यार और सक्सेस का राज, जानें कितने लकी हैं आप?
Aaj Ka Rashifal: मूसल और विषंकुभ योग किन राशियों के लिए अशुभ? पढ़ें 8 जून 2026 का राशिफल