Date of Birth Numerology: डेट ऑफ बर्थ से मूलांक कैसे निकाला जाता है? न्यूमरोलॉजी के अनुसार कौन-से मूलांक वाले लोग सबसे ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं? क्या जन्मतिथि से धन और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है?

Financial Success Numerology: किसी भी व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से उसकी लाइफ के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। डेट ऑफ बर्थ को जोड़कर निकाले गए मूलांक से ये भी जाना जा सकता है कि आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं? आगे जानिए किस मूलांक वाले लोगों को पैसों का सुख मिलता है और किसे नहीं…

ये भी पढ़ें-
नाम के पहले अक्षर से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे निकालें अपना मूलांक

अपनी जन्मतिथि की तारीख को जोड़कर एक अंक प्राप्त करें। उदाहरण के लिए यदि किसी का जन्म किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख के बीच हुआ है तो वही उसका मूलांक होगा। अगर किसी का जन्म 10 से लेकर 31 तारीख के बीच हुआ है तो इन तारीख को जोड़कर जो अंक निकलेगा वहीं आपका मूलांक होगा जैसे अगर आपका जन्म 25 तारीख को हुआ है तो 2+5 = 7। यही आपका मूलांक है।

ये भी पढ़ें-
पन्ना पहनने के बाद दिखें ये 5 संकेत, समझें शुरू हो गए अच्छे दिन

ये 3 मूलांक वाले होते हैं किस्मत के धनी

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 1, 3 और 6 होता है, वो बहुत ही किस्मत वाले होते हैं। अंक 1 का स्वामी सूर्य, 3 का गुरु और 6 का शुक्र है। इन तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव जिन लोगों पर होता है, उनके पास पैसा चलकर आता है। इन्हें धन कमाने के लिए अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। ये लोग बिजनेस, प्रशासन और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा धन अर्जित करते हैं।

ये 3 अंक वाले मेहनत का कमाते हैं धन

जिन लोगों का मूलांक 2, 5 और 9 है, ये अपनी मेहनत से धन कमाते हैं। अंक 2 के स्वामी चंद्रमा, 5 के बुध और 9 के मंगल हैं। इन लोगों के जीवन में परेशानियां जरूर आती हैं लेकिन ये हार नहीं मानते और अपनी बुद्धि से हर समस्या का समाधान ढूंढ लेते हैं। साझेदारी वाले कामों में इन्हें लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है।

ये 3 अंक वाले बने रहते हैं गरीब

जिन लोगों का मूलांक 4, 7 और 8 होते हैं ये मेहनत के बाद में अमीर नहीं बन पाते। अंक 4 का स्वामी राहु, 7 का केतु और 8 का शनि है। विशेष परिस्थितियों में ही इनके पास कुछ समय के लिए पैसा आता है लेकिन खर्च भी जल्दी हो जाता है। इनके जीवन में धन का अभाव हमेशा बना रहता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।