Emerald Stone Benefits: पन्ना पहनने के बाद कौन-से 5 संकेत शुभ माने जाते हैं? कैसे पता करें कि पन्ना रत्न आपको सूट कर रहा है? क्या पन्ना पहनने से व्यापार में लाभ होने लगता है? पन्ना का संबंध किस ग्रह से माना जाता है?

Emerald Gemstone Effects: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के दोष दूर करने के अनेक उपाय बताए गए हैं, रत्न पहनना भी इन उपायों में से एक है। हर ग्रह का एक विशेष रत्न होता है। पन्ना को बुध ग्रह का रत्न माना गया है। इसे एमरल्ड भी कहते हैं। कहते हैं कि जब पन्ना किसी को सूट करने लगता है तो उसके जीवन में कई पॉजिटिव चेंज होने लगते हैं यानी उसके अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। आगे जानिए पन्ना पहनने के बाद कौन-से 5 संकेत शुभ माने जाते हैं…

ये भी पढ़ें-
फिरोजा रत्न का रंग बदलना शुभ संकेत या खतरे की घंटी? भूलकर न करें ये 5 गलतियां

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोचने-समझने की क्षमता का विकास हो

पन्ना पहनने के बाद अगर आपके सोचने-समझने की क्षमता का विकास होने लगे और आपके लिए गए निर्णय सही होने लगे तो समझना चाहिए कि पन्ना आपके लिए शुभ है। इसे बुध के मजबूत होने का संकेत माना जाता है। बुध ग्रह ही व्यक्ति को सही निर्णय लेने की शक्ति देता है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!

वाणी का प्रभाव बढ़ने लगे

बुध ग्रह का संबंध वाणी से भी माना जाता है। इसलिए पन्ना पहनने के बाद आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर बढ़ने लगे और लोग आपकी सलाह को महत्व देने लगें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वाणी से संबंधित काम करने वालों को योग्य ज्योतिषी से पूछकर पन्ना धारण करना चाहिए।

पढ़ाई में लगने लगे मन

जिन स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगता, पन्ना पहनने के बाद अगर उनका मन पढ़ाई में लगने लगे तो पन्ना को विशेष लाभकारी मानना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए भी पन्ना बहुत अधिक शुभ फल देने वाला माना गया है।

व्यापार में होने लगे फायदा

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार पन्ना का सीधा संबंध व्यापार से होता है। पन्ना पहनने के बाद अगर बिजनेस में तेजी से फायदा होने लगे तो समझ लीजिए पन्ना आपके लिए शुभ है। ऐसा होने से जल्दी ही आप बिनजेस की ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

मानसिक तनाव कम होने लगे

जिन लोगों को मानसिक तनाव की स्थिति है और पन्ना पहनने के बाद यदि मन शांत रहने लगे, आत्मविश्वास बढ़े और छोटी-छोटी बातों पर चिंता कम हो जाए तो यह भी शुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है।

पन्ना पहनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बिना ज्योतिषीय सलाह के पन्ना न पहनें। असली और प्रमाणित रत्न ही खरीदें। पन्ना को उचित धातु और सही उंगली में ही धारण करें। रत्न धारण करने से योग्य विद्वान से पहले पूरी विधि समझ लें। इसके बाद ही इसे धारण करें तभी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।