13 October 2026 Ka Panchang: 13 अक्टूबर, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। आगे जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त की डिटेल
Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन रहेगा, इस दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मंगलवार को प्रीति, आयुष्मान, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग और किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…
किन 3 राशियों के लिए शुभ है आज का दिन?
13 अक्टूबर 2026 का दिन मेष, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। इन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इनके अटके हुए कामों में गति। अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी पहले से काफी सुधार होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में भी पहले से काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
Rashifal 13 October 2026: मेष से मीन तक, किसे मिलेगा पैसा-कौन रहेगा खाली हाथ? पढ़ें राशिफल
13 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 1 नवंबर से बनेगा ध्वज योग, 4 राशियों को धन लाभ-तरक्की के मौके, मिलेगी बड़ी गुड न्यूज
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 October 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इससे आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
13 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय
13 अक्टूबर, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 06 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 04 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ समय माना गया है। इस दौरान कोई भी अशुभ काम न करें।
13 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Oct 13 8:40 AM
चन्द्रास्त - Oct 13 7:37 PM
13 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त (13 October 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 09:19 से 10:46 तक
सुबह 10:46 से दोपहर 12:13 तक
दोपहर 11:49 से 12:36 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:13 से 01:39 तक
दोपहर 03:06 से शाम 04:32 तक
13 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:13 PM – 1:39 PM
दुर्मुहूर्त - 08:45 AM – 09:31 AM, 10:58 PM – 11:48 PM
वर्ज्यम् - 05:54 AM – 07:37 AM, 06:05 AM – 07:50 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
