Turquoise Gemstone Benefits and Side Effects: फिरोजा रत्न किसके लिए शुभ हो सकता है? फिरोजा का रत्न बदलना शुभ संकेत या अशुभ? पहनने के बाद फिरोजा और अधिक चमकदार हो जाए तो इसे क्या समझना चाहिए?
Turquoise Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में अनेक रत्न बताए गए हैं, फिरोजा भी इनमें से एक है। ये फिरोजी रंग का होता है, इसलिए इसका नाम फिरोजा है। लोग इसे अंगूठी और ब्रेसलेट के रूप में पहनते हैं। कहते हैं कि फिरोजा रत्न व्यक्ति की ऊर्जा और परिस्थितियों के अनुसार अपना रंग बदलता है। फिरोजा के रंग बदलने को लोग शुभ-अशुभ संकेत के रूप में मानते हैं। हालांकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं, लेकिन ज्योतिष में इसे बहुत खास माना जाता है। आगे जानिए फिरोजा के रंग बदलने के शुभ-अशुभ संकेत…
ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!

फिरोजा और चमकदार हो जाए तो…
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार फिरोजा पहनने के बाद अगर पहले से अधिक चमकदार और आकर्षक दिखाई देने लगे तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। ये जीवन में उन्नति, धन लाभ और अच्छे समय के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर जीवन में चल रही परेशानियां भी स्वत: ही दूर हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: ये 3 रत्न अमीर को बना सकते हैं कंगाल, पहनने से पहले ध्यान रखें 5 बातें
फिरोजा का रंग फीका पड़ने लगे…
पहनने के बाद यदि फिरोजा का रंग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगे या उसकी चमक कम होने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए। ये अशुभ संकेत भी हो सकता है। इसकी वजह से जीवन में मानसिक तनाव, नकारात्मक ऊर्जा या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में फिरोजा को तुंरत निकाल देना चाहिए।
किन लोगों को पहनना चाहिए फिरोजा?
ज्योतिषियों के अनुसार, फिरोजा धनु, मीन, वृषभ, और तुला राशि के लोगों के लिए सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा जो लोग कला, मीडिया, वकालत, शिक्षा या अन्य क्रिएटिव कामों से जुड़े हैं, उनके लिए भी ये रत्न बहुत फायदेमंद होता है। फिरोजा पहनने से साहस, आत्मविश्वास और बोलने की क्षमता का विकास होता है।
फिरोजा पहनने से किन 5 बातों का रखें ध्यान?
1. बिना ज्योतिषीय सलाह के फिरोजा नहीं पहनना चाहिये। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
2. फिरोजा खरीदने से पहले असली-नकली की पहचान जरूर कर लें।
3. रसायनों, परफ्यूम और डिटर्जेंट के संपर्क से इस रत्न को दूर रखें। इससे इसकी गुणवत्ता पर असर हो सकता है।
4. गलत धातु या गलत उंगली में फिरोजा नहीं पहनना चाहिए।
5. फिरोजा कितनी रत्ती का पहनें, इसके बारे में भी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
