Gemstone: कौन-से रत्न गलत व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं? रत्न धारण करने से पहले किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? क्या गलत रत्न पहनने से आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव हो सकता है?

Gemstone Astrology: ज्योतिष शास्त्र में जीवन में चल रही परेशानियों को खत्म करने के लिए अनेक उपाय बताए गए हैं। रत्न पहनना भी इनमें से एक है। लेकिन गलत रत्न आपकी अच्छी-भली जिंदगी को खराब भी कर सकता है। यही वजह है कि बिना ज्योतिषी की सलाह के कोई भी रत्न धारण नहीं करना चाहिए। कुछ रत्न ऐसे भी हैं जो बहुत जल्दी अपना निगेटिव असर दिखाते हैं। ये रत्न किसी व्यक्ति की कुंडली के अनुकूल न हों, तो अमीर व्यक्ति को भी कंगाल बना सकते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 3 रत्नों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Gemstone: करनी है लव मैरिज तो पहनें ये रत्न, फटाफट बनेंगे प्रेम विवाह के योग!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीलम बढ़ा सकता है परेशानी

नीलम शनि ग्रह का रत्न है। यह बहुत ही शक्तिशाली रत्न है। ये रत्न अगर कोई गलत व्यक्ति पहन ले तो उसके जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ये रत्न किसी की भी मानसिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। समय रहते इसे उतारा न जाए तो धन, पद और संपत्ति आदि सभी कुछ नष्ट करने की क्षमता इसमें होती है। इसलिए नीलम पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Pearl Stone: मोती के साथ इन 3 रत्नों का कॉम्बिनेशन बन सकता है मौत की वजह!

 गोमेद पहनते समय रहें सावधान

गोमेद राहु का रत्न है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह जब अशुभ फल देता है तो करोड़पति को भी रोड पर ले आता है। इसलिए इसके रत्न को भी सोच-समझकर ही पहनना चाहिए। यदि राहु अनुकूल न हो तो गोमेद पहनने से व्यक्ति को भ्रम, गलत निर्णय और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे पहनने से पहले विशेषज्ञ सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

लहसुनिया से बचकर रहें

लहसुनिया केतु ग्रह का रत्न है। केतु भी क्रूर ग्रह है। हर व्यक्ति के लिए यह रत्न उपयुक्त नहीं होता। गलत तरीके से धारण करने पर यह अनावश्यक खर्च, मानसिक अस्थिरता और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ा सकता है। इसलिए इसे बहुत सोच-समझकर पहननना चाहिए नहीं तो डिप्रेशन की स्थिति में पहुंचा सकता है।

रत्न पहनने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

1. कोई भी रत्न पहनने से पहले जन्म कुंडली का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाएं।
2. हमेशा प्रमाणित और शुद्ध रत्न ही खरीदें। रत्न को सही धातु और उचित मुहूर्त में धारण करें।
3. भूलकर भी विरोधी ग्रहों के रत्नों को एक साथ न पहनें।
4. हर रत्न के लिए एक विशेष अंगुली निर्धारित है। उसी अंगुली में वह रत्न पहनना चाहिये।
5. रत्न किस दिन पहनें, इसका भी खास ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।