- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: त्रिग्रही योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा भरपूर लाभ-प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: त्रिग्रही योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा भरपूर लाभ-प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 नवंबर, मंगलवार को सिंह राशि में चंद्रमा केतु और गुरु साथ में रहेंगे। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा वहीं चंद्र और केतु की युति से ग्रहण नाम का अशुभ योग।

3 नवंबर 2026 का राशिफल
3 November 2026 Ka Rashifal: 3 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से शुक्ल, ब्रह्म, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंग। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा जहां पहले से गुरु और केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ घर के जरूरी मुद्दों पर बातचीत होगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। मनपसंद खाना मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही संयोग, कितनी देर रहेगा राहुकाल, जानें दिन भर के मुहूर्त
वृषभ राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर परेशान न हों और पार्टनर की भावनाओं को समझें। महिलाओं को घर के कामों में काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है।
मिथुन राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बच्चों की पढ़ाई पर आपका खास ध्यान रहेगा। नए विचारों को अपनाने में पीछे न हटें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। किसी को पहले दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
कर्क राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके अंदर कुछ नया करने और आगे बढ़ने का जोश रहेगा। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। पैसों से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान देंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने विवाद या मामले का समाधान निकल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
पैसों के लेन-देन में आज किस्मत आपका साथ देगी। घर के बड़े-बुजुर्गों से अच्छी सलाह और हौसला मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे करने में सफल रहेंगे। घर का माहौल और व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी।
कन्या राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का दिन कुछ मुश्किलों भरा हो सकता है। आलस्य में समय बर्बाद करने से बचें। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कुछ लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी गलतियों और कमियों को सुधारने की जरूरत है। संतान पर नजर रखें।
तुला राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
विदेश में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। पहले की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। दिखावा करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज बातचीत के दौरान कड़वे शब्द बोलने से बचें। अपनी दिनचर्या को सही रखें और काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। कामकाज में मुकाबला करने वालों पर आप भारी पड़ेंगे। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।
धनु राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इसका असर घर के माहौल पर भी पड़ सकता है और परिवार में बहस हो सकती है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें। आपके प्रेम संबंधों को लेकर परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।
मकर राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन में खराबी आने की आशंका है। दोपहर के समय मन थोड़ा उदास रह सकता है।
कुंभ राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी काबिलियत और स्किल्स पर आपका भरोसा बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे बनाए रखें। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल 3 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
धैर्य की कमी के कारण छोटी-छोटी बातें आपका मूड खराब कर सकती हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग हैं। बच्चे आपकी बात मानेंगे। मन के मुताबिक काम होने पर भी आप पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे। उम्मीद के अनुसार नतीजे न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।