MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Weekly Horoscope November 2026: गुरु-केतु का ध्वज योग और शुक्र-चंद्र का राशि परिवर्तन, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Weekly Horoscope 2 To 8 November 2026: आने वाले सप्ताह में शुक्र और चंद्रमा के अलावा और कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। इन ग्रहों के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 01 2026, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Image Credit : ChatGPT

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 2 Se 8 November 2026: नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में सिंह राशि में केतु और गुरु की युति बनी रहेगी, जिससे ध्वज नाम का योग बनेगा। ग्रह परिवर्तन की बातें करें तो इस सप्ताह 5 तारीख को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस सप्ताह ग्रहों की युतियों की चलते कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए जोश और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वर्क प्लेस पर आपके काम और फैसलों की तारीफ होगी। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और मंगलवार का दिन खास तौर पर अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव और थकान रह सकती है। सहकर्मियों से मतभेद और गुस्से में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें और शनिवार-रविवार को सावधानी बरतें।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। कारोबार की रुकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और अटका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और नए काम या निवेश से फायदा होने के योग हैं। रविवार और सोमवार अच्छे रहेंगे। हालांकि प्रॉपर्टी या पारिवारिक मामलों में तनाव हो सकता है। जल्दबाजी में आर्थिक फैसले न लें और बुधवार को यात्रा या जोखिम भरे कामों से बचें।

ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत पढ़ाई, लेखन, मीडिया, कला और तकनीक से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। नए काम मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार और बुधवार अच्छे दिन रहेंगे। लेकिन गुस्से और अहंकार के कारण सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। बोलते समय सावधानी रखें। गले और सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। रविवार और शनिवार को सतर्क रहें।


ये भी पढ़ें-
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? 

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी सोच और फैसले लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और लाभ के मौके मिलेंगे। सोमवार और शुक्रवार शुभ रहेंगे। सप्ताह के बीच में पैसों और परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। किसी को उधार देने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है। बुधवार को बड़े आर्थिक जोखिम न लें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह बृहस्पति आपकी ही राशि में होने से कई अच्छे बदलाव हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक कामों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। बुधवार और गुरुवार शुभ रहेंगे। इन दिनों जरूरी सौदे और समझौते आपके पक्ष में हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने और विरोधियों से परेशानी होने की आशंका है। आंखों या पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत नौकरी और निजी जीवन में अच्छा तालमेल बनाने में मदद करेगी। आपकी समझ और काम करने का तरीका बेहतर रहेगा, जिससे कारोबार में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे और शुक्रवार का दिन अटके काम पूरे करने के लिए अच्छा है। शनिवार को यात्रा के योग हैं। हालांकि ज्यादा सोचने और काम के दबाव से तनाव व थकान हो सकती है। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पुराने और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कला, डिजाइन, फैशन, मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। रविवार से बुधवार तक का समय अच्छा रहेगा। हालांकि सहकर्मियों का रवैया परेशान कर सकता है। भविष्य को लेकर चिंता और खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रह सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग हैं। उच्च शिक्षा, रिसर्च और लंबी दूरी की यात्रा से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। मंगलवार को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि वर्क प्लेस पर अधिकारियों या सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए तरक्की और नए अवसर लेकर आ सकता है। बृहस्पति की चाल से करियर और भाग्य को मजबूती मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कामों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शुक्रवार और शनिवार अच्छे दिन रहेंगे। हालांकि अचानक कामों में रुकावट आ सकती है। पैरों में दर्द, जोड़ों या मौसमी बीमारी की परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक और कारोबारी मामलों में यह सप्ताह फायदेमंद रह सकता है। पैतृक संपत्ति, प्रॉपर्टी या पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या आमदनी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। सोमवार का दिन खास तौर पर शुभ रहेगा। हालांकि परिवार में तनाव या जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी कानूनी दस्तावेज या एग्रीमेंट को अच्छी तरह पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। गुरुवार को नया काम शुरू करने से बचें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

साझेदारी के काम, प्रेम संबंधों और सामाजिक जीवन के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। कारोबार में नए समझौते हो सकते हैं। किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू करने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। सोमवार का दिन शुभ रहेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा। हालांकि पेट, पाचन और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी की सलाह को नजरअंदाज न करें। शुक्रवार और शनिवार को बहस से बचें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के दूसरे हिस्से में विरोधियों पर जीत मिल सकती है और पुराने अटके काम पूरे होंगे। कारोबार में पार्टनर का साथ मिलेगा। पुराने कर्ज या कानूनी विवाद से राहत मिलने के योग हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। गुरुवार से शनिवार तक का समय अच्छा रहेगा। वहीं सप्ताह की शुरुआत में वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस होने की आशंका है। खान-पान का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 1 November 2026 Ravi Pushya: रवि पुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग आज, नोट करें दिन भर के शॉपिंग मुहूर्त
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 1 November 2026: रवि पुष्य योग करेगा मालामाल, 5 राशियों को प्रॉपर्टी-एक्सट्रा इनकम के संकेत
Recommended image3
Kal Ka Panchang 1 November 2026: रवि पुष्य और अहोई अष्टमी कल, नोट करें पूजा का समय और शॉपिंग मुहूर्त
Recommended image4
Kal Ka Rashifal 1 November 2026: रवि पुष्य सहित 5 शुभ योग, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी-नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट
Recommended image5
November 2026 Rashifal: मंगल-सूर्य सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, बड़े उलटफेर के संकेत-किसे मिलेगा पैसा, प्रमोशन और फायदा? जानें मासिक राशिफल से
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved