Gemstone Remedy: प्रेम विवाह में शुक्र ग्रह की क्या भूमिका मानी जाती है?, लव मैरिज में बाधा आने पर कौन-सा रत्न पहनने की सलाह दी जाती है?, प्रेम विवाह के लिए रत्न धारण करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
Love Marrige Upay: वर्तमान समय में लव मैरिज यानी प्रेम विवाह का चलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा अपने पसंद का जीवनसाथी चाहते हैं। कईं बार घर वाले इस प्रेम विवाह के लिए राजी हो जाते हैं तो कईं बार प्रेम विवाह में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वैवाहिक सुख का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह कमजोर हो तो प्रेम विवाह में बाधा होती है। कुछ विशेष रत्न पहनने से ये बाधा दूर भी हो सकती है। आगे जानिए कौन-से हैं ये रत्न…
ये भी पढ़ें-
Pearl Stone: मोती के साथ इन 3 रत्नों का कॉम्बिनेशन बन सकता है मौत की वजह!

हीरा पहनने से मजबूत होता है शुक्र
शुक्र ग्रह का रत्न है हीरा यानी डायमंड। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो हीरा पहनने की सलाह दी जाती है। अगर प्रेम विवाह में बाधा आ रही हो तो भी ज्योतिषी से सलाह लेकर हीरा पहन सकते हैं। इससे शुक्र मजबूत होता है और प्रेम विवाह के योग जल्दी बनने लगते हैं।
ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: नहीं खरीद सकते हीरा तो क्या करें? ये 3 रत्न हैं बेस्ट ऑप्शन
ओपल से भी दूर होती है प्रेम विवाह की बाधाएं
हीरा का एक उपरत्न है जिसे ओपल कहते हैं। ये रत्न भी हीरा जितना भी फायदेमंद है। यह रत्न प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाने और आकर्षण को मजबूत करने वाला माना जाता है। शुक्र कमजोर हो तो ओपल पहनने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि यह रत्न प्रेम विवाह की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
जिरकॉन भी है बेस्ट ऑप्शन
ये भी हीरे का एक बेहतर विकल्प है और इससे काफी सस्ता भी होता है। प्रेम संबंधों को सुधारने में जिरकॉन भी बेहतरीन भूमिका निभाता है। जिन लोगों के लिए हीरा पहनना संभव नहीं होता, वे ज्योतिषीय सलाह के अनुसार जिरकॉन धारण कर सकते हैं। यह रत्न आत्मविश्वास बढ़ाने और रिश्तों में सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान…
1. इनमें से कोई सा भी रत्न बिना ज्योतिषी की सलाह के न पहनें।
2. हीरा और इसके अन्य सभी उपरत्नों को हमेशा शुक्रवार को पहनना चाहिए।
3. हीरा और इसके उपरत्नों को पहनने से पहले शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
4. हीरा व इसके उपरत्नों को हमेशा दाहिने हाथ की मिडिल फिंगर में पहनना चाहिए।
5. इन रत्नों को सोने या पंचधातु की अंगुली में पहनना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
