Shukra Remedies: ज्योतिष शास्त्र में हीरा शुक्र ग्रह का प्रमुख रत्न माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से आकर्षण, सुख-सुविधाएं, प्रेम और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। यही वजह है कि कई लोग शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करते हैं।
Diamond Substitutes: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक विशेष रत्न बताया गया है। हीरा भी इनमें से एक है। जब शुक्र को मजबूत करना हो तो हीरा पहना जाता है। लेकिन हीरा बहुत ही मंहगा रत्न है, इसलिए हर व्यक्ति इसे खरीद नहीं सकता। ऐसे में हीरा के कुछ उपरत्न भी विद्वानों ने बताए गए हैं जिनकी कीमत हीरे से काफी कम होती है। ऐसे ही 3 उपरत्नों के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं…
ये भी पढ़ें-
Insta Bio में Gen Z का नया ट्रेंड, नाम की स्पेलिंग बदलकर चमका रहे किस्मत

हीरा की जगह पहनें ओपल
ओपल को हीरा का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है। सामान्य भाषा में इसे दूधिया रत्न भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ये भी शुक्र ग्रह से जुड़ा रत्न है। ऐसी मान्यता है कि ओपल पहनने से आकर्षण और क्रिएटिविटी बढ़ सकती है। आजकल युवा इसे फैशन और Lucky Charm दोनों के रूप में पहन रहे हैं। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए भी इसे शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Mobile Vastu Tips: मोबाइल बढ़ा सकता है आपका Bad Luck, भूलकर न करें ये 5 गलतियां
जिरकॉन से भी मिलते हैं शुभ फल
हीरा का दूसरा विकल्प है सफेद जिरकॉन। देखने में काफी हद तक हीरे जैसा ही दिखाई देता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसे पहनने से आत्मविश्वास और पॉजिटिविटी बढ़ सकती है। जो लोग हीरा नहीं पहन सकते, वे जिरकॉन धारण कर सकते हैं। ये हीरे के मुकाबले काफी सस्ता होता है। इसलिए मिडिल क्लास के लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
अमेरिकन डायमंड भी बेहतर विकल्प
फैशन इंडस्ट्री में अमेरिकन डायमंड का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि ज्योतिष में इसे असली रत्नों जितना प्रभावशाली नहीं माना जाता, लेकिन स्टाइल और लुक के लिए लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इसकी कीमत भी ओरिजनल हीरे से कम होती है लेकिन इसका शुभ प्रभाव हमारे जीवन पर जरूर होता है। लव लाइफ के लिए भी ये रत्न काफी मददगार होता है।
रत्न पहनते समय रखें ध्यान
1. हीरा या इसके उपरत्न पहनने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।
2. हीरा या चांदी या सफेद धातु में रत्न पहनना बेहतर माना जाता है।
3. टूटा या खरोंच वाला हीरा, ओपल, जरकन या अमेरिकन डायमंड धारण नहीं करना चाहिए।
4. शुक्र से जुड़ा कोई भी रत्न पहनने से पहले योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
5. शुक्र के रत्न पहनने के बाद अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत इसे उतार दें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
