lucky name calculator: आज-कल लोग ज्योतिषियों की सलाह लेकर अपने नाम की स्पेलिंग में करेक्शन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा करने से उनकी किस्मत बदल सकती है और परेशानियां कम होने लगती हैं।
Name Astrology: आज के समय में युवा गुड लक बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम की स्पेलिंग चेंज कर रहे हैं। ये ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। खासकर Gen Z अपनी इंस्टाग्राम बायो, यूजर नेम और नाम की स्टाइल को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट कर रही है। कोई अपने नाम में एक्सट्रा शब्द जोड़ रहा है तो कोई स्पेलिंग बदलकर उसे स्टाइलिश बना रहा है। लेकिन अब ये ट्रेंड सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे नेम एस्ट्रोलॉजी से भी जोड़ा जाने लगा है।
ये भी पढ़ें-
Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां होती हैं Best Life Partner

क्या नाम की स्पेलिंग चमका सकती है किस्मत?
नेम एस्ट्रोलॉजी मानने वाले लोगों का कहना है कि व्यक्ति के नाम की वाइब्रेशन उसकी एनर्जी और पर्सनालिटी को प्रभावित करती है। यही वजह है कि कई लोग अपने नाम की स्पेलिंग बदलकर गुड लक और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने की कोशिश करते हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी कई सितारे अपने नाम की स्पेलिंग बदल चुके हैं। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्रेंड को तेजी से फॉलो कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: कौन-से 4 नाम वाले कम उम्र में कमाते हैं बेहिसाब पैसा? हो जाते हैं मालामाल
स्पेलिंग बदलने से बढ़ता है कॉन्फिडेंस
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, नाम के हर अक्षर का एक खास वाइब्रेशन माना जाता है। नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास, सोच और ऊर्जा पर असर पड़ सकता है। बहुत से लोग इसे पॉजिटिविटी से जोड़कर देखते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपने नाम को अलग और यूनिक दिखाने के लिए नेम स्पेलिंग में बदलाव कर रहे हैं, जैसे “Riya” को “Riyaa” या “Rahul” को “Raahul” लिखना। कुछ लोग अपने नाम में एक्सर्टा अल्फाबेट जोड़ते हैं तो कुछ शार्ट फॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
नाम की कैसी स्पेलिंग मानी जाती है शुभ?
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, नाम की स्पेलिंग ऐसी होनी चाहिए जिसे बोलने और लिखने में सहजता हो। नाम की स्पेलिंग चेंज करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास और सोच जरूर प्रभावित हो सकती है। अगर कोई बदलाव आपको पॉजिटिव महसूस कराता है, तो उसका असर आपकी पर्सनालिटी पर दिखाई दे सकता है। यही कारण है कि आजकल नेम एस्ट्रोलॉजी और स्टाइलिश स्पेलिंग का ट्रेंड Gen Z के बीच तेजी से बढ़ रहा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
