Prediction By Name: व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके नेचर-फ्यूचर और थिकिंग के बारे में काफी कुछ बताता है। Name Astrology में ऐसे कईं अक्षर वाले लोगों के बारे में बताया गया है जो बहुत जल्दी अमीर बन जाते हैं। इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Name Astrology Calculator: Name Astrology के अनुसार, व्यक्ति के नाम का पहले अक्षर यानी फर्स्ट लेटर बहुत ही खास होता है क्योंकि ये उस व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताता है। कोई व्यक्ति अपने जीवन में कितनी तरक्की करेगा, कितना धन कमाएगा उसके पास स्वयं का मकान होगा या नहीं, ये सब बातें भी नाम के पहले लेटर से जानी जा सकती है। देखने में आता है कि कुछ लोग बहुत कम उम्र में ही अमीर बन जाते हैं। नेम एस्ट्रॉलाजी में भी ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है। आगे जानिए किस नाम वाले लोग कम उम्र में ही अमीर हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-
Gen Z में क्यों बढ़ रहा 11:11 का क्रेज, ये कोई शुभ संकेत है या सिर्फ संयोग?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

A नाम वाले होते हैं लकी

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के A लेटर से शुरू होता है, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इन पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये लोग अति आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों का यही गुण इन्हें रिस्क लेने के लिए प्रेरित करता है और ये बिजनेस के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। कम उम्र में ही ये लोग अच्छा-खासा पैसा अर्जित कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर

M नाम वाले होते हैं बोर्न लीडर

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के M लेटर से शुरू होता है ये अनुशासित जीवन और स्थिर सोच के लिए जाने जाते हैं। ये लोग लंबे समय की योजना बनाकर आगे बढ़ते हैं, जिससे इन्हें सफलता मिलती है। अगर ये कोई काम शुरू करते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी जन्म से ही होती है जिसके कारण ये कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं।

R नाम वाले बनाते हैं खुद की पहचान

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के R अक्षर से शुरू होता है वे जोखिम लेने में सक्षम और आत्मनिर्भर माने जाते हैं। ये लोग नए अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ने में तेज होते हैं। ये लोग शेयर बाजार व अन्य तरह के इन्वेस्टमेंट में खूब पैसा कमाते हैं। इनकी इंट्यूशन बहुत स्ट्रांग होती है जिसका फायदा इन्हें बिजनेस में भी होता है।

S नाम वाले कमाते हैं नेम-फेम

S लेटर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वे जन्म से ही कलाकार होते हैं। ये जिस भी फील्ड में काम करते हैं वहां नेम-फेम कमाते हैं। इन अक्षर के कईं लोग राजनीति में बड़े पद पर बहुत कम उम्र में पहुंच जाते हैं। इनके लाखों फॉलोवर भी होते हैं। ये लोग सही समय पर सही निर्णय लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की क्षमता रखते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।