Why is 11:11 Trending: जेन जी में 11:11 का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ये कोई साधारण नंबर नहीं बल्कि इसे ईश्वरीय शक्ति का संकेत माना जाता है। न्यूमरोलॉजी में में भी इस अंक को शक्तिशाली एंजेल नंबर माना जाता है।
What does 11:11 Mean: आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी ट्रेंड बहुत तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक ट्रेंड जेन जी में बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, वो है 11:11 का। अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी में इस अंक को ईश्वरीय संकेत से जोड़कर देखा जाता है। बार-बार मोबाइल और घड़ी में इस नंबर का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग इसे उम्मीद, पॉजिटिव एनर्जी और कॉन्फिडेंस से जोड़कर देखते हैं। आगे जानिए क्यों खास है 11:11 और इसे देखते ही क्या करें…
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Mobile: क्या आप रात में बिस्तर के पास मोबाइल रखकर सोते हैं? क्या कहता है वास्तु...

क्यों खास है 11:11?
अंकशास्त्र में 11:11 को जादुई और एंजल नंबर माना जाता है। मान्यता है कि यह अंक कुछ खास लोगों को ही बार-बार दिखाई देता है। अगर ऐसा होता है कि इसे ब्रह्मांड का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग बहुत खास होते हैं और इन पर ईश्वर की विशेष कृपा भी होती है। अंक 11 अपने आप में संपूर्ण हैं और जब ये 11:11 हो जाता है इसकी ताकत दोगुनी हो जाती है। इसलिए इसे एंजल और मास्टर नंबर कहा जाता है।
ये भी पढ़ें-
Bedroom Vastu: Selfie Mirror की गलत दिशा बढ़ा सकती है टेंशन, याद रखें ये 4 वास्तु टिप्स
11:11 दिखते ही क्या करें?
आजकल घड़ी में 11:11 दिखते ही मन ही मन कोई इच्छा मांगने का ट्रेंड बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, खासकर युवाओं में। जेन जी में ये मान्यता है कि अगर घड़ी, मोबाइल या अन्य किसी स्थान पर 11:11 नंबर दिखाई दे तो उस समय जो भी विश मांगी जाए वो जल्दी पूरी हो सकती है। कुछ लोग इसे ईश्वरीय संकेत भी मानते हैं। यही वजह है कि युवा पीढ़ी इस समय को शुभ अवसर की तरह देखने लगी है।
सोशल मीडिया पर चल रहा ट्रेंड
11:11 को लेकर सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, वाट्सप आदि पर कईं तरह के दावे किए जा रहे हैं। जिसके चलते ये बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। युवा अपने इंस्टा बायो पर भी इस नंबर का उपयोग करने लगे हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी गुड लक बढ़ता है और उनकी मांगी हुई विश जल्दी ही पूरी हो सकती है। यही कारण है कि आज 11:11 सिर्फ एक अंक नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए उम्मीद और विश्वास का प्रतीक बनता जा रहा है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
