Marriage Astrology: क्या आपके नाम का पहला अक्षर बता सकता है आपकी शादी का भविष्य?, लव मैरिज करने वाले लोगों के नाम किस अक्षर से शुरू होते हैं?, किन अक्षरों वाले लोग परिवार की पसंद से शादी करते हैं?
Name Astrology: नेम एस्ट्रोलॉजी में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि नाम का पहला अक्षर ही आपके नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ बताता है। इतना ही नहीं नाम के पहले अक्षर से आप अपनी लव लाइफ के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। आगे नेम एस्ट्रोलॉजी से जानिए आपके जीवन में लव मैरिज के योग अधिक हैं या अरेंज मैरिज के?
ये भी पढ़ें-
इन डेट्स पर जन्मे लोग होते हैं सफल लीडर, राजनीति में कमाते हैं बड़ा नाम

किन लोगों की लव मैरिज के अधिक चांस?
नेम एस्ट्रोलॉजी की मानें तो जिन लोगों का नाम अ (A), क (K), स (S) और र (R) अक्षर से शुरू होता है, वे स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये अपने फैसले खुद लेते हैं। यदि इन्हें कोई पसंद आ जाए तो उसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इसी कारण इन अक्षरों वाले लोगों में लव मैरिज की संभावना अधिक मानी जाती है। ये लोग अपने साथी के लिए ईमानदार भी होते हैं।
ये भी पढ़ें-
मोबाइल की रिंगटोन भी चमका सकती है किस्मत, भूलकर न करें ये 1 गलती
किन लोगों की होती है अरेंज मैरिज?
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम म (M), न (N), प (P) और त (T) अक्षर से शुरू होता है, ये अपने परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाले होते हैं। ये अपने अपनी लाइफ के छोटे-छोटे फैसले भी घर वालों की सहमति से लेते हैं। ये स्वतंत्र विचारों को कम महत्व देते हैं यही कारण है इन अक्षरों से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वे अरेंज मैरिज करते हैं।
इन लोगों के लव कम अरेंज मैरिज के बनते हैं योग
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम च (C), द (D), ज (G) और ह (H) अक्षर से शुरू होता है, ये लोग अगर किसी को जीवनसाथी के रूप में पसंद भी कर लें तो बिना घर वालों की सहमति के उससे विवाह नहीं करते। ऐसे लोगों की शादी अक्सर लव-कम-अरेंज मैरिज के रूप में होने की संभावना अधिक होती है।
परिस्थितियों पर डिपेंड होती है इन लोगों की शादी
जिन लोगों का नाम ब (B), ल (L), व (V) और य (Y) अक्षर से शुरू होता है, उनकी शादी काफी हद तक परिस्थितियों पर डिपेंड करती है। ये लोग काफी प्रेक्टिकल होते हैं और अच्छा-बुरा समझकर ही कोई निर्णय लेते हैं। इसलिए इनके जीवन में लव या अरेंज, दोनों में से कोई भी विवाह होने की संभावना रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
