- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा धन लाभ-3 को मिलेगी बैड न्यूज
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा धन लाभ-3 को मिलेगी बैड न्यूज
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 अक्टूबर, रविवार को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य नीच का हो जाता है यानी इसका शुभ प्रभाव कम हो जाता है। चंद्रमा भी इस दिन राशि बदलेगा।

18 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 October 2026 Ka Rashifal: 18 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। ये शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन रहेगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। रविवार को सुकर्मा, धृति, सर्वार्थसिद्धि, शुभ और अमृत नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों का राजा सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा वहीं चंद्रमा धनु से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कामकाज में काफी व्यस्तता रह सकती है। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं और व्यापार करने वालों को भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ वक्त बिताना अच्छा रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास रखने से काम बिगड़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के बीच कुछ परेशानियां आ सकती हैं। काम का दबाव घर के माहौल को भी प्रभावित कर सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
विद्यार्थियों का ध्यान करियर पर रहेगा। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद दूर करने में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में अपनी सीमाओं का ध्यान रखें।
कर्क राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
वर्क प्लेस पर नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा जल्द मिल सकता है। परिवार में आपसी प्यार और तालमेल बढ़ेगा। काम को लेकर लापरवाही न करें। व्यापारियों को नए कामों में पैसा लगाने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार के बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में भरोसा और गंभीरता बनी रहेगी। किसी से अपमानजनक तरीके से बात करने से बचें, वरना सहकर्मी नाराज हो सकते हैं। नई टेक्नोलॉजी सीखने में रुचि बढ़ सकती है।
कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। मौसमी बुखार या कमजोरी महसूस होने की आशंका है। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। समस्याओं को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव न लें। आसपास की अच्छी बातों पर भी ध्यान दें।
तुला राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। सेहत अच्छी रहेगी और किस्मत का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतर रहेगा। रचनात्मक कामों में दिलचस्पी बढ़ सकती है। नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी।
वृश्चिक राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
समाज में आपकी अच्छी पहचान बन सकती है। प्रेमी या प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनी काबिलियत और प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा समझौता करने से पहले सभी जरूरी जानकारियां जरूर जुटा लें।
धनु राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। प्रेमी या प्रेमिका के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी और विरोधी भी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी।
मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज वर्क प्लेस पर अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। काम समय पर पूरा न होने से मन खिन्न रहेगा। कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपसे काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होंगे। मन में नए और क्रिएटिव विचार आएंगे, जिससे काम पर फोकस बना रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान देंगे। प्रेमी या प्रेमिका की सलाह किसी जरूरी काम में मददगार साबित हो सकती है।
मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा रह सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। अपनी कमियों को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, हालांकि शरीर में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।





