Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार किन जन्म तारीखों में जन्मे लोग सफल नेता बनते हैं? जन्म तारीख के आधार पर नेतृत्व और राजनीतिक सफलता का पता कैसे लगाया जाता है? मूलांक 1, 4 और 9 वाले लोगों में कौन-सी विशेष नेतृत्व क्षमता होती है?

Date of Birth Numerology: न्यूमरोलॉजी की मानें तो डेट ऑफ बर्थ से व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों में नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता होती है, जिसके कारण वे राजनीति में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग कम उम्र में ही पॉलिटिक्स से जुड़ जाते हैं और जल्दी ही अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। आगे जानिए किन डेट्स पर जन्मे लोग बनते हैं सफल लीडर…

ये भी पढ़ें-
इन 4 अक्षर से शुरू होते हैं जिनके नाम, उन्हें जल्दी मिलती है सक्सेस!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंक 1 वालों में होती है नेतृत्व क्षमता

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है। सूर्य से प्रभावित होने के कारण ही इनमें नेतृत्व की क्षमता जन्म से ही होती है। इनमें आत्मविश्वास भी काफी अधिक होता है। ऐसे लोग दूसरों को जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। यही खूबियां इन्हें बड़ा और सफल राजनीतिज्ञ बनाने में सहायक होती हैं।

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: क्या आपके नाम में है ‘SH’? ये 5 बातें आपको बनाती है भीड़ से अलग

अंक 4 वाले बनते हैं सफल लीडर

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस अंक के स्वामी राहु हैं। इस मूलांक वाले लोगों में संगठन क्षमता और अनुशासन की भावना प्रबल होती है। ये लोग हर काम योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और बड़ी जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम होते हैं। यही गुण उन्हें राजनीति के लिए उपयुक्त बनाते हैं। ऐसे लोग पॉलिटिक्स में बड़ा नाम कमाते हैं।

अंक 9 वाले होते हैं साहसी

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी मंगल हैं। मंगल को साहस, ऊर्जा और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस मूलांक 9 वाले लोग चुनौतियों से नहीं घबराते और विपरीत परिस्थिति में भी लक्ष्य पाने में सफल रहते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता जन्म से ही होती है। इसलिए ये बड़े राजनेता बनते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।