12 November 2026 Ka Panchang: 12 नवंबर, गुरुवार को 2 ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं सिंह राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से 4 शुभ-अशुभ योग भी इस दिन बनेंगे। इस दिन राहुकाल और यमगण्ड भी रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 12 नवंबर 2026, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन कालदण्ड, धूम्र, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन मंगल और चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…

12 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से ही गुरु और केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करे तो शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा

12 नवंबर 2026 को किस दिशा में रहेगा दिशाशूल?

विद्वानों की मानें तो गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
शनिवार को नाखून काटना चाहिए या नहीं? जानें शनिदेव से जुड़ी मान्यता

12 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

बुधवार को राहुकाल दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।

12 नवंबर 2026 सूर्य और चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 12 9:16 AM
चन्द्रास्त - Nov 12 7:54 PM

12 नवंबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

यम गण्ड - 6:42 AM – 8:04 AM
कुलिक - 9:26 AM – 10:48 AM
दुर्मुहूर्त - 10:21 AM – 11:05 AM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 11:18 PM – 01:06 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।