Lucky First Letters of Names: नेम एस्ट्रोलॉजी में नाम के पहले अक्षर का क्या महत्व माना जाता है? किन 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वालों को जल्दी सफलता मिलने की मान्यता है? क्या केवल नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति का भविष्य तय हो सकता है?

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र और नेम एस्ट्रोलॉजी में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व माना जाता है। नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव, सोच, नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ बताता है। नेम एस्ट्रोलॉजी की मानें तो कुछ लकी अक्षर ऐसे होते हैं जिनसे यदि किसी व्यक्ति का नाम शुरू होता है तो उन्हें अपने जीवन में जल्दी सफलता के योग बनते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 4 अक्षरों के बारे में, जिनसे शुरू होने वाले नाम वाले लोग अक्सर जल्दी सफलता हासिल करने वाले माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें-
राशि अनुसार कौन-सा टैटू आपके लिए शुभ? ये हैं मेष से मीन तक खास डिजाइन

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘अ’ अक्षर वाले लोग होते हैं लकी

जिन लोगों का नाम A (अ) अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये पहले अपना लक्ष्य तय करते हैं इसके बाद उसे पाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। इन्में लीडरशिप की क्वालिटी जन्म से ही होती है। यही वजह है कि ये लोग करियर और व्यवसाय में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलता है?

ये भी पढ़ें-
इन डेट्स पर जन्मे लोगों को आसानी से नहीं मिलता पैसा, किस्मत भी देती है धोखा!

‘म’ अक्षर वाले होते हैं ईमानदार

जिन लोगों का नाम M (म) अक्षर से शुरू होता है वे बहुत ही ईमानदार और मेहनती होते हैं। ये लोग अपने काम से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे लोगों में धैर्य की कमी नहीं होती, इसलिए वे धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं। परिवार और समाज में भी इन्हें सम्मान मिलने की संभावना अधिक रहती है। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे पूरा करने की दम लेते हैं।

‘स’ अक्षर वाले कम उम्र में बनाते हैं पहचान

जिन लोगों का नाम S (स) अक्षर से शुरू होता है इनके पास बोलने की अद्भुत कला होती है। इसी के सहारे ये लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल और कॉन्फिडेंस इन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करता है। कई बार ये लोग कम उम्र में ही अच्छी पहचान बना लेते हैं और सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये अच्छे बिनजेसमैन बन सकते हैं।

‘र’ अक्षर वाले होते हैं क्रिएटिव

जिन लोगों का नाम R (र) अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत ही क्रिएटिव स्वभाव के होते हैं। ये चुनौतियों से बिल्कुल नहीं घबराते और उनका सामना करने में विश्वास रखते हैं। इनमें नेतृत्व और प्रबंधन की क्षमता होती है, जिसके कारण ये कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये मल्टीनेशनल कंपनी में बड़े पद पर बहुत जल्दी पहुंच सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।