Name Astrology: क्या नाम में मौजूद अक्षरों की संख्या भी आपकी किस्मत तय कर सकती है? नाम के अक्षरों से धन, प्यार और सफलता के बारे में क्या पता चलता है? 4, 5 और 6 अक्षरों वाले नामों में सबसे ज्यादा लकी कौन माना जाता है?

Name Based Astrology: नेम एस्ट्रोलॉजी में सिर्फ नाम के पहले अक्षर का ही नहीं, बल्कि नाम में मौजूद कुल अक्षरों की संख्या का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नाम में अक्षरों की कुल संख्या व्यक्ति के नेचर, करियर, धन और रिश्तों पर प्रभाव डालती है। नाम के कुल अक्षरों से व्यक्ति के जीवनन से जुड़ी कईं गुप्त बातों के बारे में भी जाना जा सकता है। अगर आपके नाम में 4, 5 या 6 अक्षर हैं, तो जानिए इनमें से कौन सबसे ज्यादा लकी है…

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 अक्षर वाले नाम

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जिन लोगों का नाम 4 अक्षर वाला होता है जैसे- Raju, Golu, Babu, ये अनुशासित और मेहनती होते हैं। ये लोग जीवन में सफलता पाने के लिए शॉर्टकट कभी नहीं अपनाते, इसकी बजाए बजाय कड़ी मेहनत पर भरोसा करते हैं। पैसा हो या प्यार, इन्हें सभी मामलों में धीरे-धीरे सफलता मिलती है। लेकिन इनकी सक्सेस स्थाई होती है।

ये भी पढ़ें-
नाम के पहले अक्षर से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?

5 अक्षर वाले नाम

जिन लोगों का नाम 5 अक्षरों का होता है जैसे- Anita, Sunny, Lalit, ये बुद्धिमान और स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालने वाले होते हैं। ये लोग करियर और बिजनेस दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके जीवन में धन कमाने के कईं मौके आते हैं और ये इनका फायदा भी उठाते हैं। इनकी लव लाइफ भी अच्छी होती है। नेम एस्ट्रोलॉजी में 5 अक्षर वाले नाम को काफी शुभ माना जाता है।

6 अक्षर वाले नाम

जिनका नाम 6 अक्षरों का होता है जैसे- Suresh, Manish, Dinesh, ये लोग सबसे ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। ये कम उम्र में ही बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। अगर इनका जन्म गरीब परिवार में हुआ हो तो भी ये पैसा, प्यार और करियर के मामलों में सबसे ज्यादा लकी होते हैं। इनका नेचर लोगों को प्रभावित करता है, जिससे सफलता के रास्ते आसान हो सकते हैं।

कौन है इनमें सबसे ज्यादा लकी?

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार 4, 5 और 6 अक्षरों वाले नामों में से 6 अक्षर वाले नाम अधिक भाग्यशाली होते हैं। वहीं 5 अक्षर वालों को समय-समय पर किस्मत का साथ मिलता है, जिसका ये लाभ उठाते हैं। वहीं 4 अक्षर वाले लोग अपनी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।