Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: चंद्र-बुध करेंगे कमाल, 5 राशियों को दिलाएंगे सक्सेस-अटका पैसा भी मिलेगा

Published : Sep 11, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान देने का विशेष महत्व है।

PREV
113
11 सितंबर 2026 का राशिफल

11 September 2026 Ka Rashifal: 11 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की स्नान-दान अमावस्या है। इस दिन साध्य, शुभ और सिद्धि नाम के 3 शुभ योग इस दिन रहेंगे। शुक्रवार की शाम को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जहां बुध ग्रह पहले से स्थित है। बुध और चंद्रमा दोनों ही शुभ ग्रह है, इसलिए इनका असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप जरूरी काम पूरे करने पर पूरा फोकस रखेंगे। दोस्तों और करीबियों की मदद मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। संतान की उपलब्धि से मन खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का मन बना रहे हैं तो आज अपनी बात रख सकते हैं।

313
वृषभ राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

बिजनेस में आपके फैसले और काम करने का तरीका अच्छा परिणाम दे सकता है। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें और तेज रफ्तार से बचें। आपकी क्रिएटिविटी लोगों को प्रभावित करेगी। किसी अनजान या नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा।

413
मिथुन राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज आप खुद को पहले से ज्यादा एक्टिव और सक्षम महसूस करेंगे। परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। शेयर बाजार से आर्थिक फायदा होने के योग हैं, लेकिन सोच-समझकर ही निवेश करें।

ये भी पढ़ें-
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य योग बढ़ाएगा इनकम, 4 राशियों को मिलेगी जॉब-बिजनेस में भी चमकेगी किस्मत

513
कर्क राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

कामकाज में कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनसे आपको थोड़ी परेशानी होगी। किसी मामले को सिर्फ अपनी सोच के हिसाब से देखने के बजाय दूसरे पहलुओं पर भी विचार करें। दूसरों की राय सुनें, लेकिन अंतिम फैसला अपनी समझ से लें।

ये भी पढ़ें-
Grahan Yoga 2026: 3 राशियां सावधान, ग्रहण योग दिखाएगा दिन में तारे, नहीं लेने देगा चैन की सांस

613
सिंह राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

कमाई बढ़ाने के लिए आपको नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन आपके पक्ष में रह सकता है और किसी पुराने काम से फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास हर काम में नजर आएगा।

713
कन्या राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

कारोबार करने वालों को आज अपने काम की समीक्षा करनी चाहिए। अपनी गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करना आगे फायदा देगा। प्यार के मामलों में भावनाओं को हावी न होने दें और कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। आंखों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है।

813
तुला राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। आपकी पर्सनैलिटी और बातचीत का अंदाज लोगों को पसंद आएगा। दोस्तों के साथ घूमने या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव धीरे-धीरे कम होगा।

913
वृश्चिक राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कारोबार में फायदा होने के बाद भी मन में पूरी संतुष्टि नहीं रहेगी। अगर किसी गलत आदत की वजह से परेशानी बढ़ रही है तो आज खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी है। शरीर में सुस्ती और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

1013
धनु राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

समाज और अपने आसपास के लोगों के बीच आपकी समझ और सोच की तारीफ होगी। अचानक मिलने वाला कोई अवसर आपको काफी खुश कर सकता है। बिजनेस में बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन फैसला सोच-विचार के बाद लें।

1113
मकर राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बहस बढ़ाने के बजाय शांति से बात करें। इस समय रिश्तों में प्यार और समझदारी बनाए रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

1213
कुंभ राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज नई नौकरी शुरू करने का मौका मिल सकता है और कामकाज में नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। बीते दिनों की परेशानियां कम होने से आपको राहत महसूस होगी। किसी भी तरह के बेवजह विवाद में पड़ने से बचें। आप अपने काम तेजी से निपटाने में सफल रहेंगे।

1313
मीन राशिफल 11 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज आपको अपनी सोच में संतुलन रखने की जरूरत है। सिर्फ सिद्धांतों पर टिके रहने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार व्यावहारिक फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। सीनियर अधिकारियों की कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। कर्ज या उधार लेने से दूरी बनाकर रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories