Sun Mercury Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आ जाते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। इसे बहुत ही शुभ योग माना जाता है।
Budhaditya Rajyog September 2026: 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। यह योग 26 सितंबर तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए ये योग किन राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा…
25
मेष वालों का बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
सूर्य-बुध की युति इस राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा सकती है। वर्क प्लेस पर इनकी बात को महत्व मिल सकता है और सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोग नई प्लानिंग करके फायदा उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। सेहत में भी सुधार होगा।
इस राशि वालों के लिए यह समय काफी उपयोगी रह सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन संभव है। लंबे समय से अटके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। कारोबार में नए लोगों से संपर्क बनेगा। लव लाइफ पहले से अच्छी रहेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
बुधादित्य राजयोग इस राशि वालों के लिए करियर और धन से जुड़े मामलों में राहत देने वाला रहेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। निवेश से भी लाभ के संकेत मिल सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।
इस राशि के लोगों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है। नौकरी में कमाई बढ़ाने या आगे बढ़ने का कोई नया मौका मिल सकता है। कारोबारियों को नए क्लाइंट, डील या संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आसानी से बाहर ही सुलझ सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.