Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: केतु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियां रहें अलर्ट-मुश्किलों भरा रहेगा दिन

Published : Sep 09, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 9 सितंबर 2026 बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा, यहां केतु और सूर्य पहले से स्थित है। इस तरह एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही संयोग बनेगा।

PREV
113
9 सितंबर 2026 का राशिफल

9 September 2026 Ka Rashifal: 9 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा, जिसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। बुधवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य और केतु स्थित है। केतु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

नये कामों से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। बिजनेस में कोई भी फैसला जल्दबाजी या बिना पूरी जानकारी के न लें। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ मन की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। आलस के कारण कुछ काम अटक सकते हैं।

313
वृषभ राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा रहेगा। क्रिएटिव कामों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मैनेजमेंट से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके कई काम तय समय पर पूरे हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा बदलाव संभव है।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की

413
मिथुन राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज का दिन मुश्किल भरा रह सकता है। पैसों से जुड़ी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। गलत संगत में पड़ने की आशंका है, इसलिए दोस्ती सोच-समझकर करें। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। थोड़े से फायदे के लिए किसी गलत काम का सहारा न लें।

ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yoga 2026: मालामाल होंगी 4 राशियां! 7 सितंबर से बढ़ेगी इनकम, बनेंगे तरक्की के योग

513
कर्क राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

पति-पत्नी के बीच प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करना आसान रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सभी जरूरी काम समय पर पूरे होने से लंबे समय से चली आ रही टेंशन कम होगी।

613
सिंह राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

बिजनेस में नई डील करते समय हर पहलू को अच्छी तरह जांच लें। सिरदर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। घर में विवाद से बचने के लिए अपनी बात सोच-समझकर रखें। गलत कामों की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

713
कन्या राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

आपके काम की क्वालिटी बेहतर होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। भविष्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। शादीशुदा जीवन में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर की सजावट और व्यवस्था पर ध्यान देंगे।

813
तुला राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस से अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। विदेश जाने की योजना बन सकती है। किसी पुराने या अधूरे काम को पूरा करने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। ज्यादा शक करने की आदत रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

पैसों से जुड़े मामलों में आंख मूंदकर भरोसा न करें। समझदार लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है। आपका विनम्र और नरम व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

1013
धनु राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज कोई नया काम शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। घर और काम के बीच संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी गैरजरूरी बातों को ज्यादा महत्व न दें।

1113
मकर राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपको कई तरह के तोहफे मिल सकते हैं। बिजनेस में शानदार मुनाफा होने के योग हैं। पैसों से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकती हैं। विद्यार्थी अपने पुराने और अधूरे काम पूरे कर लेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ईश्वर के प्रति आस्था मजबूत होगी।

1213
कुंभ राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

ऑफिस में गुटबाजी और राजनीति बढ़ सकती है। आज योग या एक्सरसाइज करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इससे मन को एकाग्र करने में मदद मिलेगी। पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव महसूस हो सकता है। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

1313
मीन राशिफल 9 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज काम के साथ दूसरी गतिविधियों में भी आपका ध्यान लगा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील तय हो सकती है। आपकी काम करने की क्षमता में इजाफा होगा। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories