Grahan Yoga 2026: 3 राशियां सावधान, ग्रहण योग दिखाएगा दिन में तारे, नहीं लेने देगा चैन की सांस

Published : Sep 08, 2026, 03:40 PM IST

Grahan Yoga September 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा और केतु एक ही राशि में आते हैं, तो ग्रहण योग बनता है। इस योग का अशुभ माना गया है। कुछ राशियों को इसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

PREV
14
कब से कब तक रहेगा ग्रहण योग?

Grahan Yoga September Rashifal 2026: 9 सितंबर, बुधवार को करीब 3 बजकर 14 मिनिट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में केतु पहले से मौजूद हैं। ऐसे में चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव 11 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान कुछ राशि के लोगों को अपने काम और निजी जीवन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

24
मेष वाले वाहन सावधानी से चलाएं

ग्रहण योग का समय इस राशि के लोगों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस अवधि में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें नहीं बाद में परेशानी हो सकती है। पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। नौकरी में टारगेट पूरे करने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वाहन आदि सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की

34
तुला वाले रहें सावधान

इस राशि वालों के लिए भी यह समय सावधानी बरतने का है। खासतौर पर नए लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-बड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। वहीं, यात्रा के दौरान थकान अधिक महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। पैसों का लेन-देन सावधानी से करने की जरूरत है। संतान की ओर से भी कष्ट हो सकता है।


ये भी पढ़ें-
Gajakesari Yoga 2026: मालामाल होंगी 4 राशियां! 7 सितंबर से बढ़ेगी इनकम, बनेंगे तरक्की के योग

44
मीन वालों के बिगड़ेंगे काम

इस राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। खरीदारी से जुड़ी कुछ योजनाएं पूरी न होने के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। विवादों से बचकर रहने की जरूरत है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories