Surya Gochar September 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों के कारक माने जाते हैं।
Surya Rashifal September 2026: 17 सितंबर को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुधदेव हैं जो सूर्य के मित्र भी हैं। इसलिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इन राशि वालों को करियर, नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा…
25
मेष वालों को मिलेगी सफलता
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा। नौकरी करने वालों को वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपकी मेहनत की तारीफ होगी। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं जो भविष्य में बहुत फायदा पहुंचाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं।
35
कर्क वालों का होगा प्रमोशन
सूर्य का गोचर इस राशि के लोगों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस में भी बढ़ोतरी होगी। अगर कोई काम लंबे समय से अटका है तो वह पूरा हो सकता है।
सूर्य का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है, इसलिए इसका प्रभाव आप पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे। नौकरी और बिजनेस में नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से अटके किसी काम में भी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
इस राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभदायक हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या बेहतर ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में प्रॉफिट बढ़ने के योग हैं। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी पॉजिटिव न्यूज मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.