Gajakesari Yoga September 2026: ज्योतिष शास्त्र में अनेक शुभ योगों के बारे में बताया गया है, गजकेसरी भी इनमें से एक है। जब चंद्रमा की युति गुरु के साथ किसी राशि में होती है तो ये शुभ योग बनता है।
Gajkesari Yoga September 2026 Rashifal: 7 सितंबर 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में पहले से गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी नाम का राजयोग योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद रह सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
वृषभ वालों की चमकेगी किस्मत
गजकेसरी योग इस राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में घरवालों का सहयोग मिलेगा।
इस राशि वालों के लिए यह योग धन और पर्सनल लाइफ के लिहाज से शुभ रह सकता है। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। जो लोग लंबे समय से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब में आपकी मेहनत और काम की तारीफ हो सकती है। लव लाइफ में भी रिश्ते मजबूत होंगे।
गजकेसरी योग इस राशि के लोगों के लिए करियर में तरक्की के रास्ते खोल सकता है। वर्क प्लेस पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसका फायदा आगे चलकर आपको मिलेगा। बॉस और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
55
मीन वालों के अटके काम होंगे पूरे
इस राशि वालों के लिए गजकेसरी योग भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के साथ सेविंग बढ़ाने में भी सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रह सकता है, खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत का फायदा मिल सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.