MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope September 2026: गजकेसरी योग से शुरू होगा सप्ताह, 5 राशियों की बढ़ेगी इनकम-2 राशि वाले ले सकते हैं गलत फैसले

Weekly Horoscope September 2026: गजकेसरी योग से शुरू होगा सप्ताह, 5 राशियों की बढ़ेगी इनकम-2 राशि वाले ले सकते हैं गलत फैसले

Weekly Horoscope 7-13 September 2026: सितंबर 2026 का दूसरे सप्ताह में कईं ग्रह राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे।

7 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 06 2026, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Image Credit : chatgpt

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Saptahik Rashifal 7 Se 13 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह के पहले ही दिन यानी 7 तारीख को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से सिंह राशि में बना बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा। इसी दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से गुरु स्थित है। गुरु और चंद्रमा की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसके बाद चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में किसी रोमांचक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ प्यार व सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ जरूरी समझौते हो सकते हैं। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मन में किसी अनजाने डर की भावना रह सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों के काम पर नजर रखें और उन्हें जरूरत से ज्यादा छूट न दें। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं और अच्छी आदतों को डेली रूटीन में शामिल करेंगे। धार्मिक चर्चा या कार्यक्रम में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेरोजगार युवाओं को जॉब इंटरव्यू जरूर देना चाहिए। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन से दूर रहें। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। शनिवार को घुटनों में दर्द परेशान कर सकता है। सप्ताह के अंत में लव रिलेशन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 18 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में मिलेंगे बड़े फायदे

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। नई कार्ययोजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। छोटे भाई-बहनों की सफलता से खुशी मिलेगी और घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके जिद्दी रवैये से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है। गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। मंगलवार और शनिवार को सावधानी बरतें।


ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 सितंबर से 3 राशियां रहें सावधान, शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ सकता है खर्च और टेंशन

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस में कोई नया एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपके उदार स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। रिश्तेदार निजी मामलों में आपसे सलाह ले सकते हैं। बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। गुस्से में कोई फैसला न लें और अपनी कमजोरियों की चर्चा दूसरों से न करें। विरोधी अफवाह फैला सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सतर्क रहना होगा। रविवार और गुरुवार कमजोर दिन रहेंगे।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। पसंदीदा कामों को लेकर उत्साह बना रहेगा और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। करीबी दोस्तों से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा और करियर में सफलता मिल सकती है। टीमवर्क से मुश्किल काम आसान होंगे और बिजनेस में इनकम बढ़ने के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और जोश में कोई फैसला न लें। अपनी बात मनवाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सोशल मीडिया से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी और वर्क प्लेस पर काम सामान्य रूप से चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। ओवरकॉन्फिडेंस से काम बिगड़ सकता है। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। तनाव और भटकाव से बचें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और जीवनसाथी के सपोर्ट से कई चिंताएं कम होंगी। नई सोच और काम करने के तरीके से फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और वर्क प्लेस पर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सोमवार से गुरुवार तक समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के बीच भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि, भावुक होकर कोई फैसला न लें और दूसरों की सलाह से ज्यादा अपनी सोच पर भरोसा करें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी डेली रूटीन व्यवस्थित रहेगी। किसी बड़े समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है और पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होगा। सोशल एक्टिविटीज बढ़ेंगी और रिश्तेदारों के साथ चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेसमैन नए ब्रांडिंग और मार्केटिंग आइडिया पर काम करेंगे, जिसका फायदा आगे बिजनेस एक्सपेंशन में मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और कई काम समय पर पूरे होंगे। दिखावे के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। दोस्तों और शुभचिंतकों का सपोर्ट मिलेगा। बच्चों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी लीडरशिप स्किल की तारीफ होगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। पूरे जोश के साथ काम करेंगे, लेकिन वर्क फ्रॉम होम की वजह से ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और जरूरी कामों में देरी हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें। जीवनसाथी और बच्चों की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत करियर के लिहाज से अच्छी रहेगी। आप अपने प्रोफेशनल ग्रोथ पर पूरा फोकस करेंगे। बुधवार के आसपास नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपकी कार्यक्षमता भी बेहतर होगी। टेक्नोलॉजी फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय खासतौर पर अच्छा रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। बारिश और फिसलन वाली जगहों पर जाने से बचें। शनिवार को पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को कोई छिपी बात सामने आ सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नए लोगों से रिश्ते बन सकते हैं, लेकिन किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। पुराने आर्थिक नुकसान की भरपाई होने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और बड़े निवेशकों का सपोर्ट बिजनेस में मिल सकता है। आपकी समझदारी की तारीफ होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। बुजुर्ग महिलाओं से बहस न करें। गैर-जरूरी विदेश यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। घर के लिए जरूरी सामान और एक्सेसरीज खरीद सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। हायर एजुकेशन में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने में सफलता मिल सकती है। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। पैसों की जरूरत के लिए उधार लेने से बचें। थकान महसूस हो तो पर्याप्त नींद और आराम लें। ज्यादा शक करने से करीबी लोगों का भरोसा टूट सकता है। बुधवार को महिला सहकर्मी से मनमुटाव संभव है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 25 September 2026: 4 राशि वालों को हो सकती है धन हानि-न दें किसी को उधार, संतान करेगी परेशान
Recommended image2
Vish Yog Rashifal 2026: चंद्र-शनि बनाएंगे विष योग, 5 राशि वाले ले सकते हैं गलत डिसीजन-बनी रहेगी पैसों की तंगी
Recommended image3
Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: 4 राशियों का होगा भाग्योदय, बिजनेस में सफलता-राजनीति में मिलेगा बड़ा पद
Recommended image4
Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए खतरा-बनेंगे दुर्घटना के योग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved