Aaj Ka Rashifal 8 September 2026: मंगल पुष्य योग दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को मिलेगी जॉब-टेंशन होगी दूर

Published : Sep 08, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 सितंबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र शाम तक रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए सभी कामों में सफलता मिलती है।

PREV
113
8 सितंबर 2026 का राशिफल

8 September 2026 Ka Rashifal: 8 सितंबर, मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन बछ बारस का व्रत किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से मंगल पुष्य का शुभ संयोग बनेगा। परिघ, शिव, वर्धमान और आनंद नाम के 4 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इन सभी की प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

213
मेष राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप कुछ ऐसे कामों में समय लगा सकते हैं, जिनकी खास जरूरत नहीं है। जल्दबाजी से चोट लगने का खतरा है।

313
वृषभ राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आपके काम की गुणवत्ता बेहतर होगी। अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। वर्क प्लेस पर आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

413
मिथुन राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आपकी पर्सनैलिटी से विपरीत लिंग के लोग आकर्षित हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनी सफलता को लेकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। सभी लोगों के साथ विनम्र व्यवहार रखें। वर्क प्लेस पर ऊंचा पद मिलने के योग हैं।


ये भी पढ़ें-
Mangal Guru Yuti 2026: 18 सितंबर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में मिलेंगे बड़े फायदे

513
कर्क राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों के प्रमोशन की संभावना बन रही है। समाज में आपकी पहचान और मजबूत होगी। आयात-निर्यात के कारोबार से अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह काम आएगी।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बढ़ेगी इनकम-नौकरी में होगी तरक्की

613
सिंह राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

किसी भी काम में मन लगाना मुश्किल हो सकता है। माइग्रेन से परेशान लोगों को धूल और तेज धूप से बचकर रहना चाहिए। योग और आध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। पुराने जान-पहचान के लोगों के कारण किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। दूसरे व्यक्ति की गारंटी लेने से बचें।

713
कन्या राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

पुराने विवादों का समाधान निकल सकता है। विदेश में पढ़ाई या नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेमी या पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

813
तुला राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

कानूनी मामलों को लेकर चिंता बनी रहेगी। रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा।अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। समाज में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

913
वृश्चिक राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप अपने परिवार वालों से खास उम्मीदें रखेंगे।दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। बॉस का कोई व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। धर्म, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। नए काम शुरू करने को लेकर मन बन सकता है।

1013
धनु राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

दूसरों से जलन रखने की आदत से बचें। आपके शुभचिंतक आपकी कुछ कमियां बता सकते हैं, जिन्हें सकारात्मक रूप से लें। वर्क प्लेस पर नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। सरकारी कामों में रुकावट आने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर कुछ दिक्कतों आ सकती हैं।

1113
मकर राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाहर जाने का प्लान बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ी रकम लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आपकी छिपी हुई प्रतिभा दूसरों के सामने आ सकती है। बिजनेस में लाभ होगा।

1213
कुंभ राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। आप दूसरों के मन की बात आसानी से समझ पाएंगे। किसी खास मुद्दे पर दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है।

1313
मीन राशिफल 8 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरी करने वालों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। आपकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी। रोज की दिनचर्या को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। घर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। अपने लक्ष्य को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories