Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: सिंह राशि पर भारी आज का सूर्यग्रहण, जानें बाकी 11 राशियों का हाल

Published : Aug 12, 2026, 05:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी नहीं दिखेगा लेकिन राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर होगा।

PREV
113
12 अगस्त 2026 का राशिफल

12 August 2026 Ka Rashifal: 12 अगस्त 2026 बुधवार को श्रावण मास की अमावस्या तिथि रहेगी। इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस दिन गजकेसरी नाम का शुभ योग बना रहेगा। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी होगा लेकिन ये भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

213
मेष राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। काम का दबाव बढ़ने से चिड़चिड़ापन रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ व्यवहार में स्वार्थ न आने दें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे न होने टेंशन बढ़ सकती है।

313
वृषभ राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

विदेशी कंपनियों से नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। युवा अपने प्रेम विवाह को लेकर परिवार से बातचीत कर सकते हैं। किसी भी काम को पूरी तरह दूसरों के भरोसे न छोड़ें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारियों को अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

413
मिथुन राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खानपान में लापरवाही न करें, वरना गैस या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता-पिता के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। कोई गलत निर्णय आप ले सकते हैं।


ये भी पढ़ें-
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान पक्षी और जानवर क्यों बदल देते हैं अपना व्यवहार?

513
कर्क राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी। मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है और जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएगा।

613
सिंह राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।

713
कन्या राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस में नई तकनीक से फायदा होगा। बच्चे पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। थोक व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। महिलाओं को कोई उपहार या सरप्राइज मिल सकता है। मेडिकल और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

813
तुला राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

अनजान लोगों पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाए रखें। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।

1013
धनु राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

व्यापारिक साझेदारों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। जरूरत से ज्यादा सोच-विचार में समय खराब न करें। गैरकानूनी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। जोड़ों के दर्द या शरीर में अकड़न की शिकायत हो सकती है।

1113
मकर राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक लोगों से मुलाकात होगी। बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने की कोशिश करेंगे। मनोरंजन और पसंदीदा गतिविधियों के लिए भी समय निकालेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपकी योजनाएं सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगी। किसी रहस्यमयी या गूढ़ विषय में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आज आराम और सुकून के मूड में रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

1313
मीन राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories