Kal Ka Rashifal 12 August 2026: 4 राशियां हो जाएं अलर्ट, सूर्य ग्रहण करेगा धन हानि-दुर्घटना का खतरा भी

Published : Aug 11, 2026, 02:39 PM IST

Kal Ka Rashifal In Hindi: 12 अगस्त 2026 को मातंग, राक्षस, व्यातीपात और वरियान नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा।

PREV
113
12 अगस्त 2026 का राशिफल

12 August 2026 Ka Rashifal: 12 अगस्त 2026 बुधवार को हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु कर्क राशि में होने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बना रहेगा। वहीं इस दिन विदेश में सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। इसका असर भी सभी राशियों पर होगा। आगे जानें ये सूर्य ग्रहण किसके लिए शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ…

213
मेष राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। लव लाइफ में भी किसी बात को लेकर तनाव महसूस होगा। योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। दोस्तों के साथ व्यवहार में संतुलन रखें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

313
वृषभ राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

कारोबार में लाभ मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को विदेशी कंपनियों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा होने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर छोड़ने की गलती न करें।

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026 Timing: 12 अगस्त को कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें सूतक काल का समय

413
मिथुन राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। छात्रों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान पक्षी और जानवर क्यों बदल देते हैं अपना व्यवहार?

513
कर्क राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता की लोग सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। संतान की उपलब्धियां खुशी देंगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।

613
सिंह राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज परिवार और दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

713
कन्या राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

थोक व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बच्चे पढ़ाई के प्रति गंभीर नजर आएंगे। महिलाओं को कोई उपहार या सुखद सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

813
तुला राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारिक संबंध पहले से मजबूत होंगे। काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।

913
वृश्चिक राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि एसिडिटी या सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, भले ही दिन व्यस्त रहे। उधार दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है।

1013
धनु राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी भी बात पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। अधिक सोचने की आदत आपका समय खराब कर सकती है। कानून के खिलाफ किसी भी कार्य से दूरी बनाए रखें। शरीर में दर्द या जोड़ों की परेशानी महसूस हो सकती है।

1113
मकर राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आत्मविश्वास के दम पर आप कई महत्वपूर्ण काम पूरे कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। धार्मिक और सकारात्मक सोच वाले लोगों से मुलाकात हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे।

1213
कुंभ राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

व्यापार में नए अवसर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। परिवार का माहौल सुखद और शांत रहेगा। किसी रहस्यमयी विषय या नई जानकारी को जानने की इच्छा बढ़ सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है।

1313
मीन राशिफल 12 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

घर की जरूरतों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories