11 August 2026 Ka Rashifal: 11 अगस्त 2026 मंगलवार को सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा, जिससे इस पर्व का महत्व और भी अधिक हो जाएगा। ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां गुरु के साथ युति होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ं
213
मेष राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। रियल एस्टेट में पैसा लगाते समय सावधानी बरतें। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऑफिस की किसी परेशानी को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
313
वृषभ राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
नई नौकरी शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस ट्रिप के भी योग बन रहे हैं। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और खुशी बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज किसी अनजान बात को लेकर मन में डर बना रह सकता है। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से परेशानी हो सकती है। हायर स्टडीज कर रहे स्टूडेंट्स को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विवाद करने से बचें।
अपने काम का आज पूरा आनंद लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में काफी समय बीत सकता है, लेकिन बजट का ध्यान जरूर रखें। किसी रिश्तेदार को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इसलिए बातचीत में समझदारी से काम लें।
613
सिंह राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
बिजनेस बढ़ाने की कोशिश में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर परेशाना रहेंगे। तुरंत गुस्सा करने के बजाय शांति से उसका हल निकालें। अगर पहले से कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो उसे नजरअंदाज न करें।
713
कन्या राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
रोजगार के नए विकल्प मिलने से आप खुश रहेंगे। प्रॉपर्टी से आज फायदा मिलने के योग हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को जॉब मिलने की संभावना है। लव मैरिज के लिए परिवार वालों को मनाने में सफलता मिल सकती है। अटके काम पूरे होने से मन को राहत मिलेगी।
813
तुला राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की इज्जत और सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, किसी रिश्तेदार से बहस या झगड़ा होने की संभावना है। इसलिए किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
913
वृश्चिक राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी विषय को लेकर गहराई से जानकारी जुटाने में रुचि रहेगी। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा समय बिता सकते हैं। समाज में आपकी इज्जत और सम्मान बढ़ेगा। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है।
1013
धनु राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दोस्त आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ में तनाव बढ़ने की आशंका है। ओवरकॉन्फिडेंस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पति या पत्नी भी आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। घुटनों और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। संतान पर नजर रखें।
1113
मकर राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
धार्मिक कामों में आज रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
1213
कुंभ राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
काम करने के तरीके में सुधार करने का मौका मिलेगा। किसी मीटिंग में जाना है तो पूरी तैयारी करके जाएं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों पर काम का दबाव कम हो सकता है। ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
1313
मीन राशिफल 11 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
कोर्ट-कचहरी का मामला है तो उसे बाहर ही सुलझाने की कोशिश करें। अचानक होने वाले खर्च बढ़ सकते हैं और इससे बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की गलत आदतों को नजरअंदाज न करें। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स तनाव में रह सकते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.