- Home
- Astrology
- Budh Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 राशियों का बढे़गा दबदबा, प्रॉपर्टी-पैसा भी खूब मिलेगा
Budh Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में बुध की एंट्री, 6 राशियों का बढे़गा दबदबा, प्रॉपर्टी-पैसा भी खूब मिलेगा
Mercury Rashifal Budh Gochar 2026: 8 अगस्त को बुध ने पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। शनि के नक्षत्र में बुध की एंट्री 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देने वाली रहेगी।

कब तक पुष्य नक्षत्र में रहेगा बुध?
Budh Gochar Pushya Nakshtra 2026: ज्योतिष में बुध को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। इसे बुद्धि, कारोबार, बातचीत और पैसों से जुड़े मामलों का कारक माना जाता है। जब बुध की चाल या नक्षत्र में बदलाव होता है तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। 8 अगस्त 2026 को बुध ने पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है जहां ये 15 अगस्त तक रहेगा। बुध के इस गोचर का शुभ प्रभाव 5 राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…

वृषभ वालों के लिए शुभ समय
इस राशि वालों के लिए यह समय नए काम सीखने और अपनी क्षमता दिखाने का रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए टास्क मिल सकते हैं, जिसे ये समय रहते पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
मिथुन वालों को होगा लाभ
बुध का यह बदलाव मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से करियर में जिस मेहनत का परिणाम नहीं मिल रहा था, अब उसका फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों को कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
कन्या वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के लोगों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है। नौकरी में प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत हैं। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि वालों को नौकरी में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। सेहत को लेकर भी राहत मिल सकती है। अगर लंबे समय से किसी काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है।
कुंभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के लोगों को करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में नए लोगों से संपर्क बन सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।