
12 November 2026 Horoscope: 12 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कालदण्ड, धूम्र, सुकर्मा और धृति नाम के शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल कर्क से निकलकर सिंह राशि में। ग्रहों के इन परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
वर्क प्लेस पर माहौल थोड़ा खराब रह सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा मिलने में परेशानी आ सकती है। मन में किसी अनहोनी का डर बना रह सकता है। सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें।
आप नया बिजनेस करने की योजना में बदलाव कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व पहले से बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वर्क प्लेस पर अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रोजमर्रा की दिनचर्या में भी सुधार होगा।
नए कामों को लेकर आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। विरोधियों की चाल कामयाब नहीं होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी अवधि की योजना में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं।
वर्क प्लेस पर प्रमोशन मिलने के योग हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या ऊंचा पद मिल सकता है। मकान बनाने या किसी दूसरे निर्माण कार्य में तेजी आएगी। गलत रिश्तों से दूर रहें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपके रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। ऑनलाइन पैसे का लेन-देन करते समय सावधानी रखें।
परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि शाम के समय किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है।
वर्क प्लेस की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में आपकी कमाई बढ़ने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। बिजनेस में नए पार्टनर या सहकर्मी जुड़ सकते हैं। अपनी क्रिएटिविटी का अच्छा इस्तेमाल करेंगे। कोई नया और जरूरी काम शुरू हो सकता है।
आपकी काम करने की क्षमता और तेजी बढ़ेगी। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। इससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। प्रतियोगिता में आप दूसरों से आगे रहेंगे। सोचे काम पूरे हो सकते हैं।
आज किसी से बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। टूरिज्म और होटल से जुड़े बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। पेट दर्द या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हायर एजुकेशन की प्रवेश परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए पैसों की कमी दूर हो सकती है। अच्छी और मनोरंजक किताबें पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। युवा अपने करियर और भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। बिजनेस के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मन की शांति के लिए कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर बड़ा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपकी बातचीत और विचारों से लोग प्रभावित होंगे।
आपका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ा रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़े बड़े सौदे और समझौते हो सकते हैं। मित्रों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। जरूरत पड़ने पर किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद जरूर करें, इससे आपको लाभ होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।