Mars Transit 2026: ज्योतिष में मंगल को क्रूर ग्रह बताया गया है। ये ग्रह एक राशि में लगभग 45 दिनों तक रहेगा। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, क्रोध और पराक्रम का कारक माना जाता है। जब भी मंगल राशि बदलता है तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर होता है।
Mangal Gochar 2026 Rashifal: 12 नवंबर 2026 को मंगल ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रह सकता है, जबकि 4 राशियों को इस दौरान खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इन लोगों को नौकरी, बिजनेस, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां...
25
वृषभ राशिः बढ़ेगी टेंशन-सावधान रहें
मंगल का गोचर इस राशि से चौथे भाव में होगा। इस दौरान घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जमीन, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। नौकरी करने वाले लोगों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
मंगल आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव का संबंध धन, परिवार और वाणी से होता है। इन लोगों को बातचीत और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्से में कही गई कोई बात परिवार में विवाद की वजह बन सकती है। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
सिंह राशिः रिस्की काम से बचें-वाहन सावधानी से चलाएं
मंगल का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में इन्हें अपने गुस्से और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। नौकरी में अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। बिजनेस में किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी अहंकार के कारण तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
55
मकर राशिः नौकरी-बिजनेस में परेशानी के संकेत
मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि से आठवें भाव में होगा। ज्योतिष में इस भाव को अचानक होने वाली घटनाओं और परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है। इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी को उधार पैसा देने से बचें। नौकरी में काम को लेकर परेशानी या अधिकारियों से अनबन हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को नए निवेश में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.