9 November 2026 Ka Rashifal: 9 नवंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या रहेगी। इस दिन 4 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवतर्न इस दिन नहीं होगा। आगे पढ़ें सोमवार का राशिफल…
9 November 2026 Horoscope: 9 नवंबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर इस दिन गोवर्धन पूजा भी की जाएगी। इस दिन ग्रहों की स्थितिमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सौभाग्य, शोभन, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...
213
मेष राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। रिसर्च और बौद्धिक कामों में सफलता मिल सकती है। घर में किसी करीबी का आना होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी तारीफ होगी और सभी काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कानूनी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए विवादों से दूर रहें। थकान और मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है। हालांकि, पुराने अटके काम पूरे होने लगेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।
आपके विचारों में नयापन आएगा, लेकिन जरूरी नहीं कि सभी लोग उनसे सहमत हों। इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचें। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बच्चों और विद्यार्थियों को बड़ों की सलाह माननी चाहिए। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मन में किसी अनहोनी का डर रह सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। सिरदर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। पर्याप्त आराम करें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन ऊर्जा और उत्साह में कमी महसूस हो सकती है। संतान पर नजर रखें।
नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के लिए नया टाइमटेबल बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। धार्मिक यात्रा के लिए दिन अच्छा है।
713
कन्या राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
किसी करीबी व्यक्ति को लेकर मन में उलझन रह सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे, इसलिए सोच-समझकर बोलें। भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आंखों में हल्की परेशानी होने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें।
813
तुला राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
पुरानी बीमारी या शारीरिक परेशानी में सुधार हो सकता है। अधिकारियों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। समाज में आपके काम की तारीफ होगी। दूसरों से जलन या मनमुटाव रखने से बचें।
काम में मन कम लगेगा। जीवनसाथी की सेहत या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। मन में बेचैनी रह सकती है, इसलिए आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। दूसरों के विवाद में न बोलें तो आपके लिए अच्छा है।
1013
धनु राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बातें साझा करने से तनाव कम होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विरोधी अचानक परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की योजना को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है। हालांकि, आपकी सलाह दूसरों के काफी काम आएगी। वर्क प्लेस पर दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में छोटे बच्चों की मस्ती से माहौल खुशहाल रहेगा।
1213
कुंभ राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए अपनों की भावनाओं का ध्यान रखें। दूर की यात्रा में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत के अनुसार नतीजे मिलने में कुछ देरी हो सकती है। पुरानी सोच पर अड़े रहने के बजाय जरूरत के हिसाब से बदलाव अपनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।
1313
मीन राशिफल 9 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
राजनीति और पब्लिक लाइफ से जुड़े लोगों को कुछ मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। यात्रा के दौरान भी परेशानी हो सकती है। किसी भी नए कागज या एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.