Weekly Horoscope 9 To 15 November 2026: आने वाले सप्ताह में चंद्रमा सहित 4 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ग्रहों का ये परिवर्तन सभी राशि के लोगों पर प्रभाव डालेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।
Saptahik Rashifal 9 Se 15 November 2026: नवंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में ग्रहों में उथल-पुथल जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। इस सप्ताह सबसे बड़ा राशि परिवर्तन मंगल करेगा। ये कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु और गुरु की युति बनी हुई है। मंगल और केतु के साथ होने से अंगारक योग बनेगा। इसके अलावा शुक्र और बुध भी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि बदलने से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। नया बिजनेस शुरू करने और व्यापार में लाभ पाने के अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि, काम की अधिकता से थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। सहकर्मियों से मतभेद और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
313
वृष साप्ताहिक राशिफल
विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बड़ी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में मांगलिक काम होने से खुशी रहेगी। हालांकि, कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें। गुस्से पर काबू रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द हो सकता है।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आपकी रचनात्मक सोच नए कामों में सफलता दिला सकती है। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। नया बिजनेस शुरू करने और तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, सहकर्मियों से विवाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है। गुस्से से बचें और सेहत का ध्यान रखें।
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम सफल होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। हालांकि, काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल होगा। विरोधियों से सतर्क रहें और भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। जरूरी कागजात ध्यान से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें।
लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। व्यापार में आपकी फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिलने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। हालांकि, गुस्से और अहंकार से बचें। विरोधी काम में रुकावट डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और यात्रा में अपने सामान का ध्यान रखें।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और आय के नए रास्ते खुलेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर अच्छे फैसले ले सकते हैं। हालांकि, किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आलस्य के कारण काम न टालें। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
मुश्किल हालात में भी आपकी सकारात्मक सोच काम आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। अपनी समझदारी से कार्यक्षेत्र की समस्याएं सुलझा लेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, यात्रा में कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। बेवजह खर्च करने से बचें और जिद्दी स्वभाव पर काबू रखें।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। हालांकि, विरोधियों से सतर्क रहें। काम के दबाव में सेहत को नजरअंदाज न करें। दस्तावेज पढ़े बिना हस्ताक्षर न करें और खान-पान का ध्यान रखें।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
व्यापार में तय किए गए लक्ष्य पूरे होंगे और व्यावसायिक यात्राओं से भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह फायदेमंद रहेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, आलस्य और काम टालने से बचें। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। बातचीत में अपनी वाणी पर संयम रखें।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। हालांकि, विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाएं दूसरों को न बताएं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव हो सकता है। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
तकनीकी और सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी समझदारी से काम की बड़ी समस्याएं हल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि, अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। काम में मन कम लगेगा और सिरदर्द या कमजोरी परेशान कर सकती है। बिजली के उपकरण इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, काम के दबाव से तनाव और नींद की कमी हो सकती है। दूसरों की मदद के चक्कर में अपने जरूरी काम न छोड़ें। खान-पान का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.