MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Diwali 2026 Puja Vidhi: ये है देवी लक्ष्मी को खुश करने की सबसे आसान पूजा विधि, जानें मंत्र, मुहूर्त और आरती भी

Diwali 2026 Puja Vidhi: ये है देवी लक्ष्मी को खुश करने की सबसे आसान पूजा विधि, जानें मंत्र, मुहूर्त और आरती भी

Diwali 2026 Shubh Muhurat: कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करती हैं। इसलिए इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 08 2026, 05:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी पूजा?
Image Credit : Meta AI

दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी पूजा?

Diwali 2026 Lakshmi Puja: इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। दिवाली की शाम घरों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दीपावली पर शुभ समय में विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। आगे जानिए दिवाली पर कैसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें, शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : stockPhoto

दिवाली 2026 शुभ मुहूर्त

दिवाली 2026 के चौघड़िया मुहूर्त

चर मुहूर्त- सुबह 8:00 से 9:24 बजे तक
लाभ मुहूर्त- सुबह 9:24 से 10:47 बजे तक
अमृत मुहूर्त- सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक
शुभ मुहूर्त- दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक
चर मुहूर्त- शाम 4:55 से 7:21 बजे तक
अमृत मुहूर्त- रात 8:57 से 10:34 बजे तक
लाभ मुहूर्त- रात 1:48 से 3:24 बजे तक

दिवाली 2026 स्थिर लग्न मुहूर्त
वृश्चिक लग्न- सुबह 7:21 से 9:40 बजे
कुंभ लग्न- दोपहर 1:27 से 2:55 बजे
वृषभ लग्न- शाम 5:55 से 7:51 बजे
सिंह लग्न- रात 12:27 से 2:45 बजे

दिवाली 2026 के अन्य शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक
प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05:45 से रात 08:09 तक
गोधूलि बेला मुहूर्त- शाम 05:19 से 06:07 तक


ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: मां लक्ष्मी को करना है खुश? दिवाली की रात इन 11 स्थानों पर जलाएं दीपक

34
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा विधि-मंत्र
Image Credit : Getty

दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा विधि-मंत्र

- 8 नवंबर की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद हाथ में जल, अक्षत यानी चावल और फूल लेकर दीपावली की पूजा का संकल्प लें। दिनभर घर में साफ-सफाई और पवित्रता बनाए रखें।
- जिस स्थान पर पूजा करनी है, उसे अच्छी तरह साफ कर लें। गंगाजल छिड़ककर उस जगह को पवित्र करें। पूजा की सभी जरूरी सामग्री पहले से एकत्रित कर लें और साफ कपड़े पहनकर परिवार के सदस्यों के बैठने के लिए आसन बिछाएं।
- शुभ मुहूर्त शुरू होने पर लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवी सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके पास पानी से भरा कलश भी रखें।
- कलश पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं और मौली बांधें। इसके ऊपर नारियल रखें और उस पर तिलक लगाएं। इसके बाद सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाकर चावल चढ़ाएं और फूलों की माला पहनाएं।
- पूजा की सामग्री पर जल छिड़कते हुए ये मंत्र बोलें-
ऊं अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोपि वा।
य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि:।।
- पूजा की चौकी पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके साथ धूप भी लगाएं। 11 या 21 छोटे दीपकों में तेल भरकर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवी सरस्वती को अबीर, गुलाल, हल्दी और चंदन अर्पित करें।
- मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। सभी देवी-देवताओं को इत्र और पान अर्पित करें। इसके बाद फल, मिठाई और अपनी श्रद्धा के अनुसार अन्य पकवानों का भोग लगाएं।
- अब पूजा के लिए रखे सभी दीपक प्रज्वलित करें। परिवार के सभी सदस्य मिलकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवी सरस्वती की आरती करें। आरती पूरी होने के बाद हाथ में जल लेकर जमीन पर छोड़ें और यह मंत्र बोलें-
ऊं अनेन यथाशक्त्यर्चनेन श्रीमहालक्ष्मी: प्रसीदतु।
- अब हाथ में थोड़े चावल लें और उन्हें जमीन पर छोड़ते हुए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें-
यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनरागमनाय च।।
- इस तरह दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवी सरस्वती की पूजा पूरी करें। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा के साथ की गई पूजा से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
- पूजा में जलाया गया मुख्य दीपक रातभर जलता रहने दें और अगले दिन उसे उठाएं। दीपक को सुरक्षित जगह पर रखें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-
Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय

44
मां लक्ष्मी की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Gemini AI

मां लक्ष्मी की आरती लिरिक्स हिंदी में

ऊं जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसिदिन सेवत हर विष्णु-धाता।। ऊं।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।। ऊं...।।
दुर्गारूप निरंजनि, सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, रिद्धि-सिद्धि धन पाता।। ऊं...।।
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधिकी त्राता।। ऊं...।।
जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहिं घबराता।। ऊं...।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता।। ऊं...।।
शुभ-गुण-मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता।। ऊं...।।
महालक्ष्मी(जी) की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।। ऊं...।।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
दिवाली
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Diwali 2026: दिवाली पर किसी को पैसे उधार देने चाहिए या नहीं? जानें क्या होता है इसका असर
Recommended image2
Happy Diwali 2026 Wishes in Hindi: घर में सुख-समृद्धि का वास हो... अपनों को यहां से भेजें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Recommended image3
Diwali 2026: मां लक्ष्मी को करना है खुश? दिवाली की रात इन 11 स्थानों पर जलाएं दीपक
Recommended image4
Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय
Recommended image5
Naraka Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों करते हैं अभ्यंग स्नान? जानें विधि, डेट, मुहूर्त और कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved