purnima kab hai november 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस तिथि को देव दिवाली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवी-देवता धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं।
Kartik Purnima 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है। इनमें से कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व पुराणों में बताया गया है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। अनेक स्थानों पर इस दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। इसी खुशी में मंदिरों, घरों और नदी-तालाबों के किनारे दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की भी परंपरा है। आगे जानें इस बार कब है कार्तिक मास की पूर्णिमा, कैसे करें दीपदान...
कब है कार्तिक पूर्णिमा 2026? (Kartik Purnima 2026 Date)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर, सोमवार की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 24 नवंबर, मंगलवार की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Hari-Har Milan Ujjain: बाबा महाकाल क्यों जाते हैं गोपाल मंदिर, जानें हरि-हर मिलन परंपरा का रहस्य?
कार्तिक पूर्णिमा 2026 दीपदान मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा पर शाम के समय प्रदोष काल में दीपदान करना विशेष महत्व रखता है। इस बार दीपदान का शुभ समय शाम 5 बजकर 08 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्त नदी, तालाब या किसी पवित्र जलाशय के किनारे दीपक जला सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर किस तरह करें दीपदान? जानें मंत्र, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें दीपदान?
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- शाम को दीपदान के लिए आटे या मिट्टी के दीपक लें। इनमें तिल का तेल या घी डालकर बाती लगाएं।
दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करें—
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।।
- दीपक को कुमकुम और अक्षत अर्पित करें। इसके बाद परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
- अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिर, घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पास या नदी-तालाब के किनारे दीपक जलाएं। ऐसा करने से पुण्य फल मिलता है।
- कार्तिक पूर्णिमा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े और अन्य उपयोगी चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।














