Dev Diwali 2026 Date: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत खास माना जाता है। इस तिथि पर देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं।

Dev Diwali 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग के आठवें महीने का नाम कार्तिक है। इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली पर्व मनाया जाता है। इस दिन नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार देव दिवाली 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। आगे जानिए इस दिन दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या है और किस मंत्र के साथ दीपक जलाना चाहिए...

ये भी पढ़ें-
Vaikuntha Chaturdashi 2026: कब है वैकुंठ चतुर्दशी, 23 या 24 नवंबर? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र

देव दिवाली 2026 दीपदान का शुभ मुहूर्त (Dev Diwali 2026 Shubh Muhurat)

इस साल देव दिवाली का पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन शाम के समय यानी प्रदोष काल में दीपदान करना विशेष फलदायी माना जाता है। 24 नवंबर को दीपदान के लिए प्रदोष काल शाम 5 बजकर 08 मिनट से रात 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat: साल 2026-27 में विवाह के 100 से ज्यादा शुभ मुहूर्त, नोट करें महीनेवार लिस्ट

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? (Dev Diwali Deep Daan Vidhi)

- देव दिवाली के दिन शाम को किसी नदी, तालाब या जलाशय के किनारे जाकर दीपदान करें। इस दिन जल में दीपक प्रवाहित करने की परंपरा है।
- दीपदान के लिए आटे से बने दीपक इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें सुरक्षित तरीके से जल में प्रवाहित करने की व्यवस्था करें।
- दीपक में तिल का तेल डालकर उसे जलाएं। दीपक प्रज्वलित करते समय नीचे लिखा मंत्र बोलें-
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।।
अर्थ: शुभ और कल्याण करने वाली, अच्छी सेहत और धन-संपत्ति देने वाली तथा शत्रुओं की बुरी बुद्धि को दूर करने वाली दीपक की ज्योति को मैं प्रणाम करता हूं।
- दीपक जलाने के बाद कुमकुम और चावल से उसकी पूजा करें। फिर हाथ जोड़कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
- इसके बाद श्रद्धा के साथ दीपदान करें। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियां दूर होती हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।