Kartik Purnima Kab Hai: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। ये कार्तिक मास का अंतिम दिन होता है। इस दिन नदी किनारे दीपदान करने की परंपरा है और देव दिवाली भी इसी दिन मनाई जाती है। जानें इस बार कब है कार्तिक पूर्णिमा?
Dev Diwali 2026 Date: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग में भी साल के 12 महीने होते हैं। इनमें से आठवें महीने का नाम कार्तिक है। इस महीने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर दीपदान करने और देव दिवाली मनाने की परंपरा है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस बार लोगों के मन में सवाल है कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली 23 नवंबर को है या 24 नवंबर को? आगे जानिए कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख...
ये भी पढ़ें-
Pew Report: 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम, ईसाई छूटेंगे पीछे, हिंदुओं पर क्या असर?
कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर, सोमवार की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 24 नवंबर, मंगलवार की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 24 नवंबर, मंगलवार को होगा, इसलिए इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे जिससे इस पर्व का महत्व और भी अधिक माना जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बदलेगा राशि, प्रेम-पैसा और नौकरी के मामले में 5 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन
कार्तिक पूर्णिमा का क्या है महत्व?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान करने से पुण्य मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। जरूरतमंद लोगों को अनाज, कपड़े और धन का दान करना भी शुभ माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं।
क्यों मनाई जाती है देव दिवाली?
देव दिवाली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और भगवान शिव की नगरी काशी में गंगा घाटों पर दीप जलाकर खुशियां मनाते हैं। इसी परंपरा के चलते वाराणसी में देव दिवाली का भव्य आयोजन होता है। इस दिन गंगा के घाटों पर हजारों-लाखों दीपक जलाए जाते हैं। शाम के समय होने वाला दीपदान इस पर्व का मुख्य आकर्षण होता है। देव दिवाली पर श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं, भगवान शिव और विष्णु की पूजा करते हैं और शाम को दीपदान करते हैं। घरों और मंदिरों में भी दीपक जलाए जाते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।














