Khatu Shyam Songs Lyrics: बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए उनका जन्मोत्सव बहुत खास होता है। इस दिन देशभर में श्याम बाबा के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किए जाते हैं। भक्त बाबा के भजन गाकर उनका जन्मदिन मनाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
Khatu Shyam Bhajan Lyrics In Hindi: भगवान खाटू श्याम को कलियुग में हारे का सहारा कहा जाता है। देशभर में उनके लाखों भक्त हैं, जो पूरी श्रद्धा से उनकी पूजा करते हैं। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार बाबा श्याम का जन्मोत्सव 20 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन भक्त बाबा श्याम के प्रसिद्ध भजन सुनते और गाते हैं। अगर आप भी बाबा श्याम के जन्मदिन पर उनकी भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें और गाएं उनके कुछ लोकप्रिय भजन के लिरिक्स...
ग्यारस कार्तिक की आई भजन लिरिक्स
ग्यारस कार्तिक की आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।
सजधज करके खाटू नगरी,
दुल्हन जैसी लागे,
श्याम प्रभु का दर्शन करके,
भाग सभी के जागे,
भक्तों की टोली आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।
ढोलक चंग मजीरा बाजे,
कहीं बजे शहनाई,
थाल बजे खाटू नगरी में,
नाचे लोग लुगाई,
खुशियों की रात है आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।
गजब लगे श्रृंगार श्याम का,
चंदा भी शर्माए,
श्याम प्रभु का दर्शन करने,
देवी देवता आए,
वारो मिल लूण और राई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।
ग्यारस कार्तिक की आई,
बांटों जी आज बधाई,
आया जनमदिन श्याम का,
झूमो जी गाओ,
आया जनमदिन श्याम का।।
परिवार मेरा तेरे हवाले खाटूवाले भजन लिरिक्स
परिवार मेरा तेरे हवाले खाटूवाले,
चलना साथ साथ बाबा मेरी राहो में,
अगर गिर मैं जाओ कही उठा ले न बाहो में,
तेरे सिवा मुझको कौन संभाले खाटूवाले
हो खाटूवाले…..
मुझे डर है केवल संसार का,
क्यों की हमारे सिर पर भोज परिवार का,
थोड़ा भोज मेरा तू भी उठा ले खाटूवाले
हो खाटूवाले…..
तू तो हारे का सहारा मेरा श्याम है एक मैं एकेला बेधड़क और लाखो काम है,
ज़रा हाथ आकर मेरा बटाले खाटूवाले हो खाटूवाले,

इक हमारे बांके बिहारी दूजे लख दातार भजन लिरिक्स
इक हमारे बांके बिहारी दूजे लख दातार,
हमारे दो ही रिश्तेदार,
इक बजावे मधुर मुरलियां इक कहावे सेठ सवारिया,
इक है राजा है वृदावन के इक है खाटू के सरकार,
हमारे दो ही रिश्तेदार………….
देख बनाके रिश्तेदारी कट जाये तेरी विपदा सारी,
इक भरे भंडार सभी के इक करे भव पार,
हमारे दो ही रिश्तेदार…..
इक है श्री हरिदास दुलारे ,दूजे है हरे के सहारे,
इक चरावे वन वन गैयाँ, इक नीले के असवार
हमारे दो ही रिश्तेदार…….
मान रविंदर गुरु जी का कहना जो तुमको सुख से है रहना,
कुंज बिहारी रटते रहियो ओ पागल के यार

शरणागत की शाम है बाबा लाज बचाओ जी भजन लिरिक्स
शरणागत की शाम है बाबा लाज बचाओ जी,
थारी मोर छड़ी लहराओ जी,
मजधार में बाबा अटकी पड़ी नैया बेडो पार करो,
लाखा को प्यारो हो बेटे ने भूलियो क्यों प्रभु उपकार करो,
अटकियो की आके राह दिखो जी,
थारी मोर छड़ी लहराओ जी,
पर साँस बंद है तकदीर को तारा,
दयालु खोल देयो,
चरना में बिठा करके बोल मीठा सा मुख से बोल दियो,
टाबरिया के श्याम सिर पे हाथ फिराओ जी,
थारी मोर छड़ी लहराओ जी…..
हालत को मारियो दुखारा सबे हरियो,
मेरा उधार करो,थारो सहरो है थारे हर्ष ने बाबा गनी सवीकार करो,
हारो की आके श्याम आके जीत करो जी ,

भर दे रे श्याम झोली भर दे भजन लिरिक्स
ना बहलाओ बातों में ……
दिन बीते बीती राते अपनी कितनी हुई रे मुलाकाते,
तुझे जाना पहचाना तेरे झूठे हुए सारे वादे,
भूले रे श्याम तुम तो भूले क्या रखा है बातो में,
भरदे रे श्याम झोली भरदे …
नादान हैं,अनजान है,श्याम तू ही मेरा भगवान
तुझे चाहूँ,तुझे पाऊँ,मेरे दिल का यही अरमान है
पढ़ ले रे श्याम दिल की पढ़ले ,पढ़ले सब लिखा है आँखों में
भरदे रे श्याम झोली भरदे …
मेरी नैया,ओ कन्हिया,पार कर दे तू बनके खिवैया
मैं तो हार,गम का मारा,आजा -आजा ओ बंसी के बाजिया
लेले रे श्याम अब तो लेले ,लेले मेरा हाथ हाथों में
भरदे रे श्याम झोली भरदे …
मैं हूँ तेरा,तू है मेरा,मैंने डाला तेरे दर पर डेरा
मुझे आस है ,विश्वास है,श्याम भर देगा दमन मेरा
झूमें रे श्याम नंदू झूमें ,झूमें तेरी बाहों में
भरदे रे श्याम झोली भरदे ,भरदे

मेरी लाज रखना मेरी लाज रखना भजन लिरिक्स
मेरी लाज रखना मेरी लाज रखना,
तेरी शरण में आया मैं बाबा हाथ रखना,
मेरी लाज रखना…….
तू है दाता मैं हु भिखारी,
कैसे निभेगी अपनी यारी,
बन के भिखारी मैं आया बाबा,
झोली भरना,मेरी लाज रखना …..
अपने दर पे देना ठिकाना बुरे कर्म से मुझे बचाना,
बनके सवाली आया मैं बाबा हाथ रखना,
मेरी लाज रखना ………
हाथ जोड़कर तुम्हे मनाऊ,
अख के अनसु भेट चढ़ाऊ,
बनवारी इन्हे मोती समज कर सवीकार कर,
मेरी लाज रखना ………

अंधेरो की नगरी से कैसे मैं पार जाऊं भजन लिरिक्स
अंधेरो की नगरी से, कैसे मैं पार जाऊं,
श्याम अब लेने आजा,
हौसला हार ना जाऊं,
तीन बाण के धारी,
तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना,
हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे,
हारे के सहारे,
मेरी हार हराओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।1
तूफानों ने घेर लिया,
मुझे राह नजर ना आवे,
तुम बिन कौन मेरा जो,
मेरी बांह पकड़ ले जावे,
भटक रहा राहों में,
बाबा पार लगाओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।2
किसको रिश्ते गिनवाऊँ,
किसे जात बताऊँ मैं,
क्या क्या जख्म दिए जग ने,
किसे घात दिखाऊं मैं
बिन कुछ पूछे श्याम हमारा,
कष्ट मिटाओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।3
अनजानी नगरी में सब,
अनजाने लगते है,
हम तो तेरी याद में,
रो रो रातें जगते है,
बहता इन आँखों से बाबा,
नीर थमाओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।4
कृष्ण को जिसने दान दिया,
उस दानी के आगे,
हमने सुना तेरी नाम लिए से,
संकट सब भागे,
छोटू की विपदा को बाबा
आग लगाओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।5
तीन बाण के धारी,
तीनो बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना,
हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे,
हारे के सहारे,
मेरी हार हराओ ना,
तींन बाण के धारी,
तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा,
अब जल्दी आओ ना।।6

बाबा जब भी जिसने तेरा नाम पुकारा है भजन लिरिक्स
बाबा जब भी जिसने तेरा नाम पुकारा है,
तूने उस जीवन को, हाथों से संवारा है,
बाबा जब भी जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥
सब कुछ पाया मैंने,
तुमसे मेरे श्याम धणी,
रहे किरपा तेरी बाबा,
हम पर यूँ बहुत घणी,
बिन तेरी किरपा बाबा,
हमें कुछ ना गवारा है,
तूने तूने उस जीवन को,
हाथों से संवारा है,
बाबा जब भी जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥
जब कोई ना था मेरा,
तुझको पाया मैंने,
कितने ही तूफानों के,
मुँह मोड़ दिये तूने,
मैं गर्व से कहता हूँ,
बाबा श्याम हमारा है,
तूने तूने उस जीवन को,
हाथों से संवारा है,
बाबा जब भीं जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥
तू जबसे मिला मुझको,
आसान हुआ जीवन,
जीने का मजा आया,
दुःख भूल गया भगवन,
तू ही आधार मेरा,
और तू ही सहारा है,
तूने तूने उस जीवन को,
हाथों से संवारा है,
बाबा जब भीं जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥
मैं कुछ नहीं दे सकता,
तुझे श्याम प्रभु मेरे,
तेरा नाम जो लेता हूँ,
सम्भ नहीं बिन तेरे,
तुझसे ही ये सांसे है,
सांसो से तू प्यारा है,
तूने तूने उस जीवन को,
हाथों से संवारा है,
बाबा जब भीं जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥
बाबा जब भी जिसने,
तेरा नाम पुकारा है,
तूने तूने उस जीवन को,
हाथों से संवारा है,
बाबा जब भी जिसने,
तेरा नाम पुकारा है ॥

जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है भजन लिरिक्स
जिस के घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है,
जिस घर में नीले वाले की नित जोत जगाई जाती है,
जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है,
वहा श्याम का पेहरा रहता है।
पता लगा लो उस घर की कहानी,
जान के होगी सब को हैरानी,
उस घर के सरे दुखडो को श्याम हमेशा सहता है,
वहा श्याम का पेहरा रहता है।
करे हिफायत ये पुरे घर की,
इसके होते क्या बात है डर की,
जब सारा घर सो जाता है,
मेरा श्याम जगता रहता है,
वहा श्याम का पेहरा रहता है।
खूब सम्बाले सदा निभाए,
छोड़ के घर वो कही न जाये,
कहे पवन गुण गान श्याम का यहाँ चलता रहता है,
वहा श्याम का पेहरा रहता है।

म्हारे सिर पर है, बाबा जी रो हाथ भजन लिरिक्स
म्हारे सिर पर है, बाबा जी रो हाथ
खाटु वाले रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी ॥
जे कोई म्हारे श्याम धणी ने,
साँचे मन से ध्यावे
काल कपाल भी साँवरिये के,
भगता से घबरावे,
जे कोई पकड़यो है,
बाबा जी रो हाँथ
कोई तो बाको कई करसी,
म्हारे सिर पर हैं,
बाबा जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी ॥
जो आपे बिस्वास करे वो,
खूंटी ताण के सोवे,
बठे प्रवेश करे ना कोई,
बाल ना बांको होवे,
जाके मन में नहीं है विस्वास,
बाको तो बाबो कई करसी,
म्हारे सिर पर हैं,
बाबा जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी ॥
कलयुग को यो देव बड़ो,
दुनिया में नाम कमायो,
जद जद भीड़ पड़ी भगता पर,
दौड्यो दौड्यो आयो,
यो तो घट घट की जाणे सारी बात,
कोई तो म्हारो कई करसी,
म्हारे सिर पर हैं,
बाबा जी रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी ॥
म्हारे सिर पर है,
बाबा जी रो हाथ,
खाटु वाले रो हाथ,
कोई तो म्हारो कई करसी ॥

नैया है मझधार श्याम इसे, पार लगा जाओ भजन लिरिक्स
नैया है मझधार श्याम इसे, पार लगा जाओ,
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
आ जाओ प्रभु आ जाओ प्रभु,
लीले चढ़ के आ जाओ ॥
नैया मेरी डूब रही है,
केवट बैठा है चुपचाप,
मेरी बर्बादी की लीला,
कैसे देख रहे हो आप,
क्यों करते इंकार,
मुझे यह भेद बता जाओ।
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
नैया है मझधार ॥
तूफानों से लड़ते-लड़ते,
हार गया है दास तेरा,
तुझ पर दारमदार प्रभु अब,
टूटे ना विश्वास मेरा,
संभालो पतवार,
भँवर से इसे बचा जाओ।
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
नैया है मझधार ॥
बीच भँवर में दूजा केवट,
श्याम कहां से लाऊं मैं,
तुझ बिन रक्षा हो नहीं सकती,
कितना भी चिल्लाऊं मैं,
तेरा ही आधार,
प्रभु मोहे धीर बंधा जाओ।
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
नैया है मझधार ॥
दीनदयालु नाम तुम्हारा,
नाम की लाज रखो सरकार,
थोड़ी सी अगर किरपा करो तो,
हो जाएगा बेड़ा पार,
'बिनू' है लाचार,
प्यार अपना बरसा जाओ।
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
नैया है मझधार ॥
नैया है मझधार श्याम इसे,
पार लगा जाओ,
ओ लीले असवार दयालु,
जल्दी आ जाओ,
आ जाओ प्रभु आ जाओ प्रभु,
लीले चढ़ के आ जाओ ॥













