MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय

Diwali Upay 2026: देवी लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, दिवाली पर करें राशि अनुसार अचूक व आसान उपाय

Diwali 2026: Remedies Based on Zodiac Sign: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर हर साल दिवाली मनाई जाती है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। इस दिन देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 07 2026, 12:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
दिवाली 2026 के आसान उपाय
Image Credit : chatgpt

दिवाली 2026 के आसान उपाय

Diwali Rashi Anusar Upay 2026: इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दीपावली को मां लक्ष्मी की पूजा और सुख-समृद्धि पाने का खास दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस रात राशि के अनुसार कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं और धन लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को दिवाली पर कौन-से उपाय करने चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

मेष राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दीपावली की रात एक सफेद कपड़े में थोड़ा लाल चंदन और केसर रखकर उसकी पोटली बना लें। इसे अपनी तिजोरी या दुकान के गल्ले में रख दें। मान्यता है कि इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

313
वृष राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

वृष राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं। पूजा के बाद मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहने की मान्यता है।

413
मिथुन राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

मिथुन राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का अभिषेक करें। इस दौरान लक्ष्मी मंत्र का जाप भी करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Diwali 2026: लक्ष्मी पूजा के लिए कितने मुहूर्त? जानें प्रदोष काल, स्थिर लग्न और अभिजीत मुहूर्त का समय

513
कर्क राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

कर्क राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दिवाली की रात 12 बजे के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी से अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें-
Diwali Lakshmi Puja 2026: घर पर कैसे करें दिवाली की पूजा? जानें आसान विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

613
सिंह राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

सिंह राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दिवाली की शाम घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं। दीपक में थोड़े काले तिल डाल सकते हैं। माना जाता है कि इस उपाय से घर का माहौल अच्छा रहता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

713
कन्या राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

कन्या राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दीपावली पर मां महालक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद यह माला किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

813
तुला राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

तुला राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग दिवाली पर पीपल के एक पत्ते पर केसर से 'श्रीं श्रियै नमः' लिखें। इसके बाद इस पत्ते को अपने पर्स में ऐसी जगह रखें, जहां यह किसी को दिखाई न दे। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

913
वृश्चिक राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, चूड़ियां, बिछिया जैसी सुहाग की चीजें अर्पित करें। पूजा के बाद इन चीजों को किसी सुहागिन महिला को दान कर दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और खुशहाली आने की मान्यता है।

1013
धनु राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

धनु राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि और परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है।

1113
मकर राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

मकर राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दीपावली की रात 12 बजे के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इस पाठ से आर्थिक परेशानियां दूर करने और धन-समृद्धि पाने का आशीर्वाद मिलता है।

1213
कुंभ राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

कुंभ राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दिवाली की रात कमलगट्टे की माला से 'ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

1313
मीन राशि के लिए दिवाली उपाय
Image Credit : Getty

मीन राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दिवाली पर धार्मिक पुस्तकों का दान करें। साथ ही मां लक्ष्मी को पीले फूलों की माला पहनाएं। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य बढ़ने और परेशानियां कम होने की मान्यता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
दिवाली
उपाय (Upay)
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Naraka Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर क्यों करते हैं अभ्यंग स्नान? जानें विधि, डेट, मुहूर्त और कथा
Recommended image2
नरक चौदस पर 13 या 14 कितने दीये जलाने चाहिए? जानें सही नियम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved