Diwali 2026 Lakshmi Puja Vidhi: दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा में क्या-क्या चढ़ाएं, जरूरी सामग्री और लक्ष्मी पूजा की आसान विधि।

Lakshmi Puja Vidhi 2026: दिवाली का त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के बिना अधूरा माना जाता है। मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और पूरे विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। अगर आप भी इस दिवाली घर पर पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए आसान पूजा विधि, जरूरी सामग्री और शुभ मुहूर्त से जुड़ी बातें।

दिवाली 2026 में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल और वृषभ लग्न को विशेष महत्व दिया जाता है। साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर, रविवार को है। दिल्ली के लिए लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5:54 से 7:50 बजे तक है। मुहूर्त शहर के अनुसार बदलता है। हालांकि, पूजा का सटीक शुभ मुहूर्त शहर के अनुसार बदल सकता है। इसलिए अपने शहर के पंचांग के मुताबिक पूजा का समय जरूर देखें।

ये भी देखें- Diwali 2026: 7 या 8 नवंबर? कब है छोटी-बड़ी दिवाली, धनतेरस से भाई दूज तक जानें डेट और शुभ मुहूर्त

घर पर कैसे करें मां लक्ष्मी की पूजा? (Lakshmi Puja Vidhi)

  • घर और पूजा स्थल की सफाई करें: दिवाली से पहले घर को अच्छी तरह साफ करें। पूजा की जगह पर चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
  • गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें: चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर रखें। पास में कलश स्थापित करें।
  • पूजा की सामग्री तैयार रखें: रोली, अक्षत, फूल, माला, धूप, दीपक, घी, मिठाई, फल, बताशे और पूजा की थाली तैयार कर लें।
  • विधि-विधान से पूजा करें: सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को फूल, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित करें। धूप और दीप जलाकर पूजा करें।
  • लक्ष्मी आरती करें: पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती करें। घर में दीपक जलाएं और प्रसाद बांटें।

ये भी पढ़ें- Kali Puja 2026 Date: कब मनाई जाएगी काली पूजा? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, निशिता काल और पूजा का महत्व

दिवाली लक्ष्मी पूजा में इन बातों का रखें ध्यान

पूजा के दौरान साफ-सफाई और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें। पूजा की सामग्री पहले से तैयार कर लें। घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर दीपक जलाएं। सबसे जरूरी बात यह है कि पूजा पूरे परिवार के साथ शांति और श्रद्धा से करें।