MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Dhanteras 2026 Deepdan Muhurat: धनतेरस पर 1 घंटे 18 मिनट रहेगा यम दीपदान का मुहूर्त, जानें विधि और मंत्र

Dhanteras 2026 Deepdan Muhurat: धनतेरस पर 1 घंटे 18 मिनट रहेगा यम दीपदान का मुहूर्त, जानें विधि और मंत्र

Dhanteras 2026 Deepdan: कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही प्रदोष काल में यम दीपदान करने की परंपरा भी है। यम दीपदान का महत्व अनेक ग्रंथों में बताया गया है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 05 2026, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कैसे करें यम दीपदान? यहां जानें पूरी डिटेल
Image Credit : chatgpt

कैसे करें यम दीपदान? यहां जानें पूरी डिटेल

Dhanteras Deepdan Vidhi Mantra Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के साथ ही शाम को यमराज के नाम से दीपक जलाने की भी परंपरा है। इसे यम दीपदान कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से यमराज के लिए दीपदान करने से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है और अकाल मृत्यु का डर दूर होता है। इस बार धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को है। जानिए इस दिन यम दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, दीपक जलाने की विधि, मंत्र और इससे जुड़ी पौराणिक कथा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
धनतेरस 2026 यम दीपदान का शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

धनतेरस 2026 यम दीपदान का शुभ मुहूर्त

धनतेरस की शाम प्रदोष काल में यमराज के नाम से दीपदान करना चाहिए। इस बार 6 नवंबर, शुक्रवार को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस तरह यम दीपदान के लिए कुल 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा।


ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ-कौन-सी चीजें भूलकर न खरीदें? जानें संत देवकीनंदन ठाकुर से

34
धनतेरस पर कैसे करें यम दीपदान? जानें विधि
Image Credit : Getty

धनतेरस पर कैसे करें यम दीपदान? जानें विधि

- धनतेरस की शाम शुभ मुहूर्त में मिट्टी का एक बड़ा दीपक लें। इसमें तिल का तेल भरें। अब दीपक में रुई की दो मोटी बत्तियां इस तरह रखें कि दीपक चार मुख वाला बन जाए।
- इस दीपक को घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखें। इसमें काले तिल डालें। दीपक पर तिलक लगाएं और चावल, फूल चढ़ाकर पूजा करें। इसके बाद नीचे दिए मंत्र को बोलते हुए दीपक जलाएं-
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन च मया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यज: प्रीयतामिति।।
- अब हाथ में फूल लेकर यमराज को प्रणाम करें और फूल दीपक के पास अर्पित कर दें। इस दौरान यह मंत्र बोलें-
ऊं यमदेवाय नम:। नमस्कारं समर्पयामि।।
- इसके बाद बताशा या कोई मिठाई दीपक के पास रखकर यमराज को भोग लगाएं। ऐसा करते समय यह मंत्र बोलें-
ऊं यमदेवाय नम:। नैवेद्यं निवेदयामि।।
- अब हाथ में जल लेकर दीपक के पास अर्पित करें और यह मंत्र बोलें।
ऊं यमदेवाय नम:। आचमनार्थे जलं समर्पयामि।।
- आखिर में दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके यमराज को प्रणाम करें और ऊं यमदेवाय नम: मंत्र का जाप करें।
- मान्यता है कि इस तरह धनतेरस पर यमराज के निमित्त दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार की रक्षा होती है।


ये भी पढ़ें-
Happy Dhanteras Wishes in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें बेस्ट धनतेरस शुभकामना संदेश

44
धनतेरस पर क्यों किया जाता है यम दीपदान?
Image Credit : Getty

धनतेरस पर क्यों किया जाता है यम दीपदान?

- पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार यमराज ने अपने दूतों से पूछा कि क्या कभी किसी के प्राण लेते समय उन्हें दया नहीं आती? इस पर यमदूतों ने हेम नाम के राजकुमार की कहानी सुनाई।
- राजकुमार हेम की कुंडली देखकर ज्योतिषियों ने बताया था कि विवाह के चार दिन बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी। यह जानकर उसके पिता ने उसे एक गुफा में छिपाकर रखा। लेकिन एक दिन राजा हंस की बेटी वहां पहुंच गई।
- दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हुआ और उन्होंने गंधर्व विवाह कर लिया। विवाह के चौथे दिन भविष्यवाणी के अनुसार राजकुमार की मृत्यु हो गई। पति की मौत पर उसकी पत्नी का विलाप देखकर यमदूत भी दुखी हो गए।
- तब यमराज ने बताया कि जो व्यक्ति धनतेरस की शाम उनके नाम से दीपदान करेगा, उसके परिवार पर अकाल मृत्यु का संकट नहीं आएगा। तभी से धनतेरस पर यम दीपदान करने की परंपरा चली आ रही है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
दिवाली
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दिवाली पर कहीं आपके घर में तो नहीं रखी ये 5 चीजें? ना सुख-समृद्धि आएगी ना ही लक्ष्मी!
Recommended image2
Happy Dhanteras Wishes in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपनों को भेजें बेस्ट धनतेरस शुभकामना संदेश
Recommended image3
Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ-कौन-सी चीजें भूलकर न खरीदें? जानें संत देवकीनंदन ठाकुर से
Recommended image4
Now Playing
भक्ति का अद्भुत दृश्य! रात के अंधेरे में चमका पुरी का श्री मंदिर, नीलचक्र ने खींचा सबका ध्यान
Recommended image5
Rama Ekadashi Vrat Katha: पत्नी के एकादशी व्रत से बदल गई पति की किस्मत, पढ़ें रमा एकादशी की ये कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved