Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना-चांदी आदि चीजों की खरीदी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2026 Gold Silver Buying Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धनतेरस को खरीदी के लिए भी बहुत ही शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन यम दीपदान भी किया जाता है। ये सभी काम अगर शुभ मुहूर्त में किए जाएं तो और इनका और भी अधिक फल मिलता है। आगे जानिए धनतेरस के दिन भर के शुभ मुहूर्त…

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: धनतेरस पर किसे क्या खरीदना चाहिए, जानें आपके लिए क्या खरीदना है शुभ?

धनतेरस 2026 पर खरीदी के मुहूर्त

धनतेरस को खरीदी का महा मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आयटम विशेष रूप खरीदे जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन कोई भी चीज खरीदने से वो लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है। नोट करें धनतेरस के दिन भर के खरीदी शुभ मुहूर्त…
- सुबह 07:54 से 09:16 तक
- सुबह 09:16 से 10:38 तक
- दोपहर 12:01 से 01:23 तक
- शाम 04:07 से 05:30 तक
- शाम 06:02 से 07:57 तक

ये भी पढ़ें-
Dhanteras Vrat Katha: किसान के घर 12 साल तक क्यों रहीं देवी लक्ष्मी? पढ़ें धनतेरस की ये रोचक कथा

भगवान धन्वंतरि, कुबेर-लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर शाम को भगवान धन्वंतरि, कुबेरदेव के साथ ही देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। 6 नवंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 02 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपको पूरे 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा। अलग-अलग शहरों में पूजा का मुहूर्त इस प्रकार है-
पुणे- शाम 06:32 से रात 08:31 तक
नई दिल्ली- शाम 06:02 से 07:57 तक
चेन्नई- शाम 06:14 से रात 08:10 तक
जयपुर- शाम 06:11 से रात 08:07 तक
हैदराबाद- शाम 06:15 से रात 08:13 तक
गुरुग्राम- शाम 06:03 से रात 07:59 तक
चण्डीगढ़- शाम 06:00 से 07:54 तक
कोलकाता- शाम 05:28 से 07:26 तक
मुंबई- शाम 06:35 से रात 08:35 तक
बेंगलूरु- शाम 06:25 से रात 08:20 तक
अहमदाबाद- शाम 06:30 से रात 08:28 तक
नोएडा- शाम 06:01 से 07:57 तक

धनतेरस 2026 यम दीपदान मुहूर्त

धनतेरस की शाम को यमराज को प्रसन्न करने के लिए एक दीपक लगाया जाता है। इसे यम दीपक कहते हैं। 6 नवंबर को यम दीपदान का मुहूर्त शाम 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।