Dhanteras 2026 Upay: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं है? तो टेंशन मत लीजिए। जानिए 5 से 10 रुपए की वो चीज, जिसे घर लाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

Dhanteras Lucky Item: आज धनतेरस की धूम है। बाजारों में हर तरह रौनक नजर आ रही है। हर कोई सोना-चांदी, नई कार या फिर बर्तन खरीदने की तैयारी में जुटा है। हर तरफ बस यही चर्चा होती है कि किसने क्या खरीदा। लेकिन, क्या हो अगर आपके पास इतना बजट न हो कि ये सारी चीजें खरीद सकें। अगर आप भी इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि धनतेरस पर आपका बजट टाइट है और आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि मां लक्ष्मी सोने-चांदी से नहीं, बल्कि सच्चे भाव से खुश होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो 5 से 10 रुपए में आपके घर आ जाएगी और इसे धनतेरस पर खरीदना सोने से भी ज्यादा शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो चीज क्या है..

वो 5 रुपए की खास चीज क्या है?

वो सस्ती और शुभ चीज साबुत धनिया (Whole Coriander Seeds) है। जी हां, वही धनिया जो आपकी रसोई में मसालों के डिब्बे में रखा होता है। ज्योतिष और पुरानी मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन बाजार से साबुत धनिया खरीदकर लाना बहुत ही ज्यादा लकी माना जाता है। धनिया को सीधे तौर पर धन और मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।

आखिर धनिया ही क्यों?

मान्यता है कि जैसे धनिया के बीज बोने पर वो तेजी से बढ़ते और हरे-भरे हो जाते हैं, वैसे ही धनतेरस पर इसे घर लाने से आपकी तरक्की और पैसों में भी वैसी ही बरकत होती है। इसके लिए आपको अपना बजट बिगाड़ने की कोई जरूरत नहीं है। बस बाजार जाइए और 5 या 10 रुपए का साबुत (खड़ा) धनिया ले आइए।

धनिया लाने के बाद इसका क्या करें?

मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर लाएं और पूजा की जगह पर रख दें। दिवाली की रात जब आप मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें, तो इस धनिया को भी उनके सामने रख दें। पूजा खत्म होने के बाद, अगले दिन इसमें से थोड़ा सा धनिया लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या उस जगह रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। बाकी बचे हुए धनिया को आप अपने घर के गमले या आंगन की मिट्टी में बो दें। माना जाता है कि अगर गमले में धनिया हरा-भरा और घना उगता है, तो पूरा साल घर में खुशहाली से भरा होता है और पैसों की कमी नहीं होती है।

धनतेरस पर बजट फ्रेंडली 2 और चीजें जो आप खरीद सकते हैं

नया झाड़ू (Broom)

अगर आप धनिया के अलावा भी कुछ शुभ लाना चाहते हैं, तो झाड़ू खरीद सकते हैं। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धनतेरस पर 50-100 रुपए का नया झाड़ू घर लाने से सारी नेगेटिव एनर्जी और दरिद्रता घर से बाहर चली जाती है।

सेंधा या समुद्री नमक (Sea Salt)

धनतेरस के दिन नमक का पैकेट खरीदना भी बहुत लकी माना जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन इसी नमक के पानी से घर में पोंछा लगाने से सारी निगेटिविटी खत्म हो जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष पर आधारित है। हम इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले ज्योतिष, पंडित या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।