8 November 2026 Ka Rashifal In Hindi: 8 नवंबर, रविवार को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आयुष्मान नाम का शुभ योग दिन भर बना रहेगा जिसका शुभ फल सभी राशियों पर होगा। जानें दिवाली 2026 का राशिफल…
8 November 2026 Ka Rashifal: 8 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन आयुष्मान और लुंब नाम के 2 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
दीपावली के इस खास मौके पर घर में खुशियों और उत्साह का माहौल रहेगा। परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर की सजावट से लेकर पूजा और दूसरे आयोजनों तक आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। शादी की बात आगे बढ़ने के साथ रिश्ता तय होने के योग हैं। कला, संगीत और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को तारीफ और सम्मान मिलेगा। आप पूरे जोश के साथ त्योहार का आनंद लेंगे। मन में चल रही पुरानी उलझनें दूर होंगी।
घर के माहौल में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन शाम होते-होते खुशियां बढ़ेंगी। पुराने निवेश से अचानक पैसा मिलने के योग हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के सहयोग से घर का जरूरी काम पूरा हो सकता है। विरोधियों की कोशिशें आपके सामने सफल नहीं हो पाएंगी।
परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। त्योहार की रौनक, मनोरंजन और पसंदीदा गतिविधियों में आपका मन लगा रहेगा। आपकी मेहमाननवाजी की लोग तारीफ करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काफी काम आएगी।
जिस अच्छे मौके का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, वह दीपावली के दिन मिल सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें। भावनाओं में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
713
कन्या राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
दीपावली पर घर को सजाने में आपकी क्रिएटिविटी देखने को मिलेगी। पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ कोई नया सामान या गहने खरीद सकते हैं। बच्चों की हंसी-मस्ती से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
813
तुला राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। समाज और परिवार में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। घर में शांति और सुख का माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के आने से त्योहार की रौनक और बढ़ जाएगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
त्योहार की भागदौड़ के बीच सेहत का ध्यान रखें। घर के कई काम एक साथ करने से थकान हो सकती है। खान-पान में लापरवाही न करें। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी बातों पर बहस करने से बचें। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी होगा।
1013
धनु राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल निकल सकता है। इससे आप राहत महसूस करेंगे। घर के लोगों के साथ त्योहार की खुशियां और सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ेगी।
1113
मकर राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
दीपावली की पूजा और घर के दूसरे इंतजामों को आप अच्छी तरह संभाल लेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आपके काम करने के तरीके से जीवनसाथी और परिवार के लोग प्रभावित होंगे। घर में हंसी-खुशी और उत्साह बना रहेगा।
1213
कुंभ राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
दीपावली के नए कपड़ों, सजावट और त्योहार की तैयारियों को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपकी मीठी वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग खुश होंगे। घर के बुजुर्गों और अनुभवी लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। दोस्तों के साथ गिफ्ट का लेन-देन होगा, जिससे रिश्ते मजबूत बनेंगे।
1313
मीन राशिफल 8 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार के सदस्य मिलकर दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। बीते समय की कुछ बातें याद आ सकती हैं, जिससे मन भावुक होगा। त्योहार की खुशियां आपके मूड को अच्छा बनाए रखेंगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.