DhanTeras 2026 Ka Rashifal In Hindi: 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे जानिए धनतेरस पर किसकी किस्मत चमकेगी।
6 November 2026 Ka Rashifal: 6 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही शाम को यम दीपदान भी किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन विषकुंभ, प्रीति, अमृत और मूसल नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
213
मेष राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में दोस्तों से मदद मांगनी पड़ सकती है। ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का भरोसा थोड़ा कम हो सकता है। इसलिए अपने काम की क्वालिटी बेहतर रखने की कोशिश करें। विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। संतान की करियर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। गुप्त और रहस्यमयी विषयों को जानने में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। प्रेमी का साथ आपको भावनात्मक मजबूती देगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं।
मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। बीती हुई गलतियों को याद करके मन दुखी हो सकता है। दिल के मरीजों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
कमाई के नए रास्ते खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक रहेंगे। आज हालात आपके पक्ष में रह सकते हैं। परिवार का साथ मिलने से विरोधियों का सामना करने में हिम्मत मिलेगी। नया अनुभव भी मिल सकता है।
पुरुषों का झुकाव किसी महिला मित्र की तरफ बढ़ सकता है। कानूनी मामलों में परेशानियां आ सकती हैं। बातचीत के दौरान भाषा पर नियंत्रण रखें। नए काम को लेकर थोड़ी उलझन रह सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार कर लें।
713
कन्या राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परिवार के लोगों को कोई गिफ्ट देने का मन बना सकते हैं। मनोरंजन से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। काफी समय पहले किसी को दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है।
813
तुला राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आपकी कोई जरूरी योजना पूरी नहीं हो पाएगी, इसलिए कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। मौसम के असर से गले में इंफेक्शन होने की आशंका है। किसी बात पर जीवनसाथी से नाराजगी हो सकती है। दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखें।
लंबे समय से अधूरी पड़ी आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में लगातार तरक्की होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं।
1013
धनु राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को ऊंचा पद मिल सकता है। ऑफिस में कर्मचारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कारोबार में नए समझौते की संभावना है। घर के विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
1113
मकर राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। बिजनेस के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। लोग आपकी बातों और सुझावों को महत्व देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
1213
कुंभ राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कारोबार में नुकसान की आशंका है। नया काम शुरू करने में रुकावटें आएंगी। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अगर आप पहले से किसी गंभीर बीमारी से परेशान हैं तो सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बिना वजह किसी विवाद या मामले में अपनी राय देने से बचें।
1313
मीन राशिफल 6 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आपकी रोजाना की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। अटके काम पूरे होने का रास्ता साफ होगा। सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंध में हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.